Ravindra Jadeja

Ravindra Jadeja

घुटने की सर्जरी के कारण अक्टूबर में होने वाले आगामी टी20 विश्व कप से बाहर होंगे रवींद्र जडेजा

भारत के हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा का ऑस्ट्रेलिया में अक्टूबर में होने वाले आगामी टी20 विश्व कप से बाहर होना तय है। 33 वर्षीय घुटने की सर्जरी से गुजरना होगा, जिससे उम्मीद है कि वह कम से कम तीन महीने में पूरी तरह से ठीक हो पाएंगे। बता दें कि, जडेजा के दाहिने घुटने में चोट लगने के कारण वह पाकिस्तान और हांगकांग के खिलाफ टूर्नामेंट के पहले दो मैच खेलने के बाद एशिया कप 2022 से बाहर हो गए थे… read-more

रवि, 04 सितंबर 2022 - 09:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: India, Ravindra Jadeja, T20 World Cup, knee surgery

Courtesy: Latestly News

T20 Worldcup

फोटो: EastMojo

टी20 विश्वकप की मेजबानी करेंगे भारत और श्रीलंका, वर्ष 2026 में होगा आयोजन

आईसीसी टी20 विश्व कप का आयोजन वर्ष 2026 में भारत और एशिया में किया जाएगा। आईसीसी ने अगस्त 17 को ये घोषणा की है। इससे पूर्व टी20 विश्वकप की भारत ने वर्ष 2016 और 2020 में मेजबानी की थी। वहीं श्रीलंका ने टी20 विश्वकप की अंतिम बार वर्ष 2012 में मेजबानी की थी। टी20 विश्वकप की मेजबानी दो देशों में संयुक्त रूप से होगी। वहीं भारत में वर्ष 2023 में 50 ओवर के विश्वकप का आयोजन होना है।

बुध, 17 अगस्त 2022 - 08:15 PM / by रितिका

Tags: Cricket, T20 World Cup, ICC, India, Srilanka

Courtesy: News 18 Hindi

Mahendra Singh Dhoni

फोटो: Punjab Kesari

एशिया कप और T20 वर्ल्ड कप के लिए टीम के मेंटर बने महेंद्र सिंह धौनी

एशिया कप और T20  वर्ल्ड कप के लिए भारतीय क्रिकेट कप्तान, विकेटकीपर और बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी को मेन्टर बनाया गया है। इस बात को घोषणा बीसीआई ने की। महेंद्र सिंह धोनी इससे पहले भी कई बार भारतीय टीम के मेंटर के तौर पर कार्य कर चुके हैं। धोनी ने हमेशा से ही अपने अनुभव को भारतीय टीम के साथ साझा करके उसे सही रास्ता दिखाया है। युवा खिलाड़ियों को धोनी से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। 

शनि, 13 अगस्त 2022 - 05:45 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Mahendra Singh Dhoni, appointed, teams mentor, Asia Cup, T20 World Cup

Courtesy: Latestly News

T20 Women world cup

फोटो: The Sports News

U19 महिला टी20 विश्वकप का होगा आयोजन, आईसीसी ने की तैयारी

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने फैसला किया है कि अब पुरुषों की तरह अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप का भी आयोजन कराया जाएगा। इसकी जानकारी आईसीसी के मुख्य कार्यकारी ज्योफ एलार्डिस ने दी है। ज्योफ एलार्डिस के अनुसार इस टूर्नामेंट का आयोजन जनवरी 2023 में किया जा सकता है। आईसीसी टूर्नामेंट में महिला और पुरुषों को मिलने वाली राशि को समान करने के अहम मुद्दे पर भी कार्य कर रही है।

बुध, 30 मार्च 2022 - 08:56 AM / by रितिका

Tags: ICC, T20 World Cup, Womens T20 Challenge, ICC women world cup

Courtesy: News 18 Hindi

Justin Langer

फोटो: The Guardian

संकट में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया, हेड कोच जस्टिन लैंगर ने दिया इस्तीफा

ऑस्ट्रेलियाई हेड कोच जस्टिन लैंगर ने फरवरी 4 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। साल 2018 में उन्होंने यह पद संभाला था, जिसका करार जून 2022 तक था। लेकिन उससे पहले ही उनका इस्तीफा देना क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के लिए अच्छे संकेत नही हैं। लैंगर के कार्यकाल के दौरान ऑस्ट्रेलिया पहली बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने में कामयाब हुआ। ऑस्ट्रेलिया को मार्च में पाकिस्तान का दौरा करना है। इस ऐतिहासिक दौरे से पहले ही उन्होंने टीम का साथ छोड़ दिया है।

शनि, 05 फ़रवरी 2022 - 01:30 PM / by अजहर फारूक

Tags: Australia, Justin Langer, head coach, T20 World Cup

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Babar Azam and Virat Kohli

फोटो: Cricket Addictor

टी20 वर्ल्ड कप में भारत को हराना था साल 2021 का सर्वश्रेष्ठ पल: बाबर आज़म

पाकिस्तान क्रिकेट के लिए साल 2021 सबसे खास रहा है। पाकिस्तान की जीत से लेकर उसके बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन तक सबने कमाल किया है। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म ने टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ जीत को सर्वश्रेष्ठ बताया। उन्होंने कहा कि एक टीम के रूप में हमारे लिये यह शानदार उपलब्धि थी क्योंकि हम इतने वर्षों से भारत को विश्व कप में नहीं हरा पाये थे। यह पल हमारे लिये वर्ष का सर्वश्रेष्ठ पल था।

रवि, 02 जनवरी 2022 - 12:40 PM / by अजहर फारूक

Tags: Babar Azam, India, Pakistan, T20 World Cup

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

T20 World Cup

फोटो: kadamba.com

ICC T20 रैंकिंग में बाबर की बादशाहत कायम, टॉप 5 में एक भी भारतीय नहीं

आईसीसी ने नवंबर 17 को टी20 रैंकिंग जारी की है। बैटिंग रैंकिंग में पाक कप्तान बाबर आजम पहले, इंग्लैंड के डेविड मलान दूसरे और एडन मार्करम तीसरे स्थान पर है। एक पायदान ऊपर चढ़ते हुए भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल छठे और विराट कोहली आठवें स्थान पर है। भारतीय गेंदबाज और ऑलराउंडर को लिस्ट में जगह नहीं मिली है। गेंदबाजों की लिस्ट में श्रीलंका के वानिंदू हसरंगा और ऑलराउंडर लिस्ट में अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी का टॉप पर है।

बुध, 17 नवंबर 2021 - 07:50 PM / by अमित व्यास

Tags: ICC, T20 World Cup, Indian Cricket Team, ICC T20 ranking

Courtesy: Aajtak

ICC world cup

फोटो: Cricktnmore.com

आईसीसी ने चुनी टी20 WC की बेस्ट प्लेइंग 11, किसी भारतीय को नहीं मिली जगह

आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप की अपनी टीम का चयन किया। इस 12 सदस्यीय टीम में कोई भी भारतीय और वेस्टइंडीज का खिलाड़ी को जगह नहीं मिली है। आईसीसी ने अपनी टीम की कमान पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम को सौंपी है। इस टीम में सबसे ज्यादा तीन खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली टीम ऑस्ट्रेलिया से हैं। आईसीसी के सिलेक्शन पैनल द्वारा इस टीम का चयन किया गया है।

सोम, 15 नवंबर 2021 - 08:30 PM / by अमित व्यास

Tags: Indian Cricket, ICC, T20 World Cup

Courtesy: Aaj Tak news

Australia Won T20 world cup 2021

फोटो: Sky Sports

ऑस्ट्रेलिया बना टी20 वर्ल्ड कप 2021 का नया चैंपियन, न्यूज़ीलैंड को 8 विकेट से हराया

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच नवंबर 14 को खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले को ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से जीत लिया है। ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी पर कब्ज़ा किया है। डेविड वार्नर को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुये न्यूज़ीलैंड ने केन विलियमसन के 85 रनो के दम पर 172 रन बनाये थे। जिसे ऑस्ट्रेलिया ने आसानी से हासिल कर लिया।

सोम, 15 नवंबर 2021 - 11:20 AM / by अजहर फारूक

Tags: Australia, New Zealand, T20 World Cup, UAE

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

T20 World Cup

फोटो: jagranjosh.com

आज मिलेगा सबसे छोटे फॉर्मेट का वर्ल्ड चैंपियन: टी 20 वर्ल्ड कप

आज शाम 7:30 बजे दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच T20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला होगा। इसके साथ ही 28 दिन और 45 मैच के बाद क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट का नया वर्ल्ड चैंपियन मिलेगा। जो भी टीम जीतेगी उसका यह पहला T20 वर्ल्ड कप टाइटल होगा। टेस्ट चैंपियन बनी न्यूजीलैंड के पास 1 साल में दो फॉर्मेट की बादशाहत पाने का मौका होगा। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया 6 साल बाद वर्ल्ड कप फाइनल में आमने-सामने होंगे।

रवि, 14 नवंबर 2021 - 02:55 PM / by अमित व्यास

Tags: sports, T20 World Cup, Cricket

Courtesy: Dainik Bhaskar