फोटो: Rgh News
भारतीय महिला टीम ने सातवीं बार किया एशिया कप पर कब्जा
भारतीय महिला टीम ने 2022 के एशिया कप अपनी झोली में डाल लिया है। भारत ने श्रीलंका को आठ विकेट से मात दी और सातवीं बर खिताब पर कब्जा किया है। भारतीय टीम ने श्रीलंका की पारी को 65 रन पर रोक दिया। भारत की ओर से स्मृति मंधाना ने 51 रन बनाते हुए भारतीय टीम को खिताब दिलवाया। भारत ने महज दो विकेट के नुकसान पर ही जीत हासिल कर ली।
Tags: aisa cup, asia cup 2022, India, India won
Courtesy: news18
फोटो: India TV News
ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2022 में भारत 107वें स्थान पर, 2021 की तुलना में 6 स्थान फिसला
भारत ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2022 में 107 वें स्थान पर फिसल गया है, जबकि 2021 में 101 वें स्थान पर अपने पड़ोसियों पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल से पीछे था। ग्लोबल हंगर इंडेक्स, यूरोपियन एनजीओ कंसर्न वर्ल्डवाइड और वेल्थुंगरहिल्फ़ के प्रकाशकों ने 29.1 के स्कोर के साथ भूख के स्तर को गंभीर बताया है। ग्लोबल हंगर इंडेक्स की वेबसाइट ने कहा कि चीन, तुर्की और कुवैत सहित सत्रह देशों ने जीएचआई स्कोर पांच से कम के साथ शीर्ष रैंक साझा किया है।
Tags: India, 107th position, global hunger index 2022, slips
Courtesy: Lagatar News
फोटो: India Ahead News
देश में बीते 24 घंटों में मिले कोरोना के 2,430 नए मामले, 17 लोगों की मौत
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सुबह आठ बजे जारी किये गए आंकड़ों के अनुसार, देश में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 2,430 नए मामलों की पुष्टि हुई। इस दौराम 17 लोगों ने संक्रमण के कारण अपनी जान गँवा दी। नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,46,26,427 हो गयी है। देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 26,618 पहुंच गयी है।
Tags: Covid-19, India, Death, Health Ministry
Courtesy: Navbharat Times
फोटो: Hindusthan Samachar
भारत 2030 तक अपनी तेल मांग का 25 प्रतिशत उत्पादन करेगा: हरदीप सिंह पुरी
केंद्रीय पेट्रोलियम और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि भारतीय पेट्रोलियम उद्योग अवसर की कगार पर है और 2030 तक कच्चे तेल की अपनी मांग का 25 प्रतिशत उत्पादन करने में सक्षम होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में हमारे देश में प्रतिदिन 50 लाख बैरल पेट्रोलियम की खपत हो रही है और इसमें तीन प्रतिशत की वृद्धि भी हो रही है, जो वैश्विक औसत लगभग एक प्रतिशत से अधिक है।
Tags: India, produce, oil demand, Petroleum Minister, Hardeep Singh Puri
Courtesy: ZEE News
फोटो: Jagran Images
भारत ने किया आईएनएस अरिहंत से बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण
परमाणु पनडुब्बी आईएनएस अरिहंत ने आज बैलिस्टिक मिसाइल का सफल प्रक्षेपण किया। रक्षा मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, पूर्व निर्धारित सीमा तक मिसाइल के परीक्षण से बंगाल की खाड़ी में लक्ष्य क्षेत्र में अत्यधिक सटीक प्रभाव पड़ा, जो सभी परिचालन और तकनीकी मापदंडों को मान्य करता है। आईएनएस अरिहंत द्वारा एसएलबीएम का सफल उपयोगकर्ता प्रशिक्षण लॉन्च क्रू योग्यता साबित करने और एसएसबीएन कार्यक्रम को मान्य… read-more
Tags: India, successfully test, Fires, Submarine, Launched, Ballistic Missile, ins arihant
Courtesy: Enavabharat
फोटो: India.com
अन्य देशों को 5जी तकनीक मुहैया करा सकता है भारत: निर्मला सीतारमण
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने अक्टूबर 13 को कहा कि भारत में 5G तकनीक पूरी तरह से स्वदेशी है, जिसे कहीं और से आयात नहीं किया जाता है और यह देश का अपना उत्पाद है। वाशिंगटन में जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में सीतारमण ने कहा, "कहानी अभी जनता तक नहीं पहुंची है। हमने अपने देश में जो 5G लॉन्च किया है, वह पूरी तरह से स्वदेशी है, स्टैंडअलोन है। कुछ महत्वपूर्ण हिस्से कोरिया जैसे देशों… read-more
Tags: Nirmala Sitharaman, 5G Technology, India, completely indigenous, South Korea
Courtesy: Live Hindustan
फोटो: India TV News
भारत में बीते 24 घंटों में सामने आये कोविड-19 के 2,678 नए मामले, 10 लोगों की मौत
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सुबह आठ बजे साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 2,678 मामलों की पुष्टि हुई। इस दौरान 10 लोगों के ने संक्रमण के कारण अपनी जान गँवा दी। नए मामले सामने आये के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,46,23,997 हो गई है। भारत में अब सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 26,583 पर पहुंच गई है।
Tags: Covid-19, Health Ministry, Death, India
Courtesy: Navbharat Times
फोटो: India Ahead News
भारत में बीते 24 घंटों में सामने आये कोविड-19 के 2,786 नए मामले, 12 लोगों की मौत
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सुबह आठ बजे साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 2,786 नए मामले दर्ज किये गए। इस दौरान 12 लोगों ने संक्रमण के कारण अपनी जान गँवा दी। नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,46,21,319 हो गई है। वहीं, अब देश में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 26,509 पर पहुंच गई है।
Tags: Covid-19, India, Health Ministry, Death
Courtesy: Navbharat Times
फ़ोटो: bbc
आईएमएफ ने भारत की जीडीपी ग्रोथ को बताया 7 प्रतिशत से नीचे
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने भारत के जीडीपी ग्रोथ को लेकर किए जा रहे अनुमान में भारी कटौती करते हुए बाजार की चिंता बढ़ाई है। दरअसल जुलाई में जीडीपी विकास दर का अनुमान 7.4% लगाया गया था लेकिन अब आईएमएफ ने इसे 6.8% पर लाकर 0.6% की कटौती दर्शाई है। गौरतलब है कि बीते हफ्ते विश्व बैंक ने जीडीपी के विकास दर अनुमान को घटाकर 6.5% कर दिया था, जबकि एशियाई विकास बैंक और रिजर्व बैंक ने 7% कर दिया था।
Tags: GDP growth, IMF, Growth Rate, India
Courtesy: Live hindustan
फोटो: NDTV Sports
साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत ने 12 साल बाद जीती सीरीज
भारत और साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुए तीसरे मुकाबले में भारत ने आसानी से सात विकेट से जीत दर्ज की। दिल्ली में हुए इस मैच में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 99 रन बनाए। भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने घातक गेंदबाजी करते हुए 18 रन देकर चार विकेट झटके। शाहबाज, सिराज और सुंदर ने 2-2 विकेट हासिल किए। भारत में पूरे 12वर्षों बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीत हासिल की है।
Tags: India, South Africa, series, one day series
Courtesy: News 18 Hindi