हवा में तकनीकी खराबी आने के बाद दिल्ली लौटी रांची जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट
उड़ान भरने के एक घंटे के भीतर, रांची जाने वाली इंडिगो की एक उड़ान आज सुबह दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर लौट आई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्लाइट (नंबर 6E-2172) में तकनीकी खराबी आ गई, जिससे उसे दिल्ली वापस लौटना पड़ा। विमान में सवार एक यात्री ने बताया कि पायलट ने घोषणा की कि विमान हवा में ही तकनीकी खराबी के बाद आईजीआई हवाईअड्डे पर लौट रहा है।
Tags: Ranchi, indigo flight, returns to delhi, technical snag
Courtesy: Prabha Sakshi
तकनीकी खराबी के बाद वापस फ्रैंकफर्ट लौट आया दिल्ली जा रहा लुफ्थांसा का विमान
दिल्ली जाने वाला लुफ्थांसा का एक विमान हाइड्रोलिक सिस्टम की समस्या के कारण करीब दो घंटे तक उड़ान भरने के बाद अप्रैल 15 को फ्रैंकफर्ट लौट आया। फ्रैंकफर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान LH-0760 बोइंग 747-400 विमान द्वारा संचालित की जा रही थी। एक यात्री के अनुसार, कप्तान ने घोषणा करते हुए कहा कि लगभग दो घंटे तक हवा में रहने के बाद विमान को हाइड्रोलिक सिस्टम की देखभाल के लिए वापस फ्रैंकफर्ट ले जाया जा रहा है।"
Tags: lufthansa flight, Delhi, returns, frankfurt, technical snag
Courtesy: IBC24
बोरीवली स्टेशन के पास ओवरहेड वायर टूटने से बाधित हुईं लोकल ट्रेन सेवाएं: मुंबई
उत्तरी मुंबई में बोरीवली स्टेशन के पास एक ओवरहेड तार टूट जाने के बाद आज लोकल ट्रेन सेवाएं बाधित हो गईं। पश्चिम रेलवे के एक प्रवक्ता ने कहा, समस्या के कारण एक वातानुकूलित (एसी) सहित लगभग तीन लोकल ट्रेनों को रोक दिया गया, जबकि अन्य ट्रेनों को धीमी गति से डायवर्ट किया गया। अधिकारियों ने कहा, दहिसर और बोरीवली स्टेशनों के बीच चर्चगेट जाने वाली फास्ट लाइन पर तार टूटने के बाद सुबह करीब साढ़े दस… read-more
Tags: mumbai local train services, affected, technical snag, Maharashtra
Courtesy: ABP Live
तकनीकी खराबी के बाद 105 यात्रियों के साथ वापस लौटी त्रिवेंद्रम-मस्कट एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट
एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक ने जानकारी देते हुए बताया कि त्रिवेंद्रम से मस्कट जा रहे एयर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान तकनीकी खराबी आने के कारण वापस लौट गया। विमान में में 105 यात्री सवार थे। एयरलाइन के अधिकारी के मुताबिक, विमान के फ्लाइट मैनेजमेंट सिस्टम (एफएमएस) में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसकी वजह से फ्लाइट को वापस लौटना पड़ा। एक प्रवक्ता के मुताबिक, “विमान में सवार सभी 105 यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं।
Tags: Air India Express, trivandrum mascot flight, technical snag
Courtesy: News 24 Online