आज अपना स्थापना दिवस मना रहा है राजस्थान
मार्च 30 सन 1950 को जोधपुर,जयपुर,बीकानेर और जैसलमेर जैसे छोटे रजवाड़ों को जोड़कर एक अलग राज्य के रूप में राजस्थान भारत के नक्शे पर आया था। इसलिए हर वर्ष इसी दिन राजस्थान अपना स्थापना दिवस लोगों को जागरूक करने और अपने ऐतिहासिक विरासत को सहेजने के लिए करता है। इतिहास में राजस्थान कई महत्तपूर्ण साम्राज्यों का केंद्र रहा है। थार रेगिस्तान का एक बड़ा हिस्सा राजस्थान में ही पड़ता है। इसकी सीमा पड़ोसी देश पाकिस्तान से भी मिलती है।
Tags: Rajasthan, Thar Desert, Statehood day, Bikaner
Courtesy: Prabhat Khabar
उज़्बेकिस्तान में मिले 9 करोड़ साल पुराने डायनासोर के अवशेष
हम बचपन से ही डायनासोर के अस्तित्व के बारे में सुनते आए हैं। डायनासोर को लेकर उज़्बेकिस्तान के वैज्ञानिकों ने उनकी एक नई प्रजाति Carcharodontosaurian का खुलासा किया है। इसका नाम Ulughbegsaurus Uzbekistanensis रखा है। इस प्रजाति के अवशेष उज़्बेकिस्तान के रेगिस्तान में मिले हैं। दावा किया जा रहा है कि यह करीब 9 करोड़ साल पहले धरती पर रहते थे। साथ ही यह डायनासोर यूरोप से ईस्ट एशिया तक फैले हुए थे।
Tags: dinosaurs, fossil, Uzbekistan, Thar Desert
Courtesy: Zee News