krishna nagar

फोटोः The Indian Express

टोक्यो पैरालंपिक 2020: कृष्णा नागर ने भारत को दिलाया पांचवां गोल्ड मेडल

टोक्यो पैरालंपिक खेलों में भारत के कृष्णा नागर ने बैडमिंटन में SH6 कैटेगरी में सितंबर 5 को गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। उन्होंने फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन कर हांगकांग के खिलाड़ी चू मान काई को 21-17,16-21, 21-17 से हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। टोक्यो पैरालंपिक में भारत अब तक पांच गोल्ड के साथ 19 पदक जीत चुका है। मैच जीतने के बाद खुशी मनाते हुए उनका एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है… read-more

रवि, 05 सितंबर 2021 - 01:40 PM / by Surbhi Shaw

Tags: Tokyo Paralympics 2020, Badminton, krishna nagar, Gold Medal, India

Suhas Yathiraj

फोटोः Jansatta

पैरालंपिक खेलों में सिल्वर मेडल जीतने वाले पहले आईएएस बने सुहास

नोएडा के डीएम और आईएएस अधिकारी सुहास यथिराज ने टोक्यो पैरालंपिक खेलों में सितंबर 4 को बैडमिंटन में भारत को सिल्वर मेडल दिलाया है। गोल्ड मेडल के लिए खेले गए फाइनल मुकाबले में फाइनल में सुहास को फ्रांस के लुकास मजूर के खिलाफ 21-15, 17-21, 15-21 से हार का सामना करना पड़ा। इससे पेजले सुहास ने सेमीफाइनल में इंडोनेशिया के फ्रेडी सेतियावान को 31 मिनट में 21-9, 21-15 से हराया था।  

रवि, 05 सितंबर 2021 - 11:20 AM / by Surbhi Shaw

Tags: suhas yathiraj, Tokyo Paralympics 2020, Badminton, Silver Medal, India

Manish narwal

फोटो: Times of India

मनीष नरवाल ने 50 मिक्स्ड शूटिंग में जीता स्वर्ण पदक

टोक्यो ओलंपिक 2020 से लेकर टोक्यो पैरालिम्पिक 2020 भारत के लिए अब तक शानदार रहा है। भारत के मनीष नरवाल ने टोक्यो पैरालिम्पिक में सितंबर 4 को 50 मिक्स्ड शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। नरवाल ने पैरालिम्पिक में नया रिकॉर्ड बनाते हुए 218.2 स्कोर बनाया है। भारत का टोक्यो पैरालिम्पिक 2020 में यह तीसरा गोल्ड मेडल है। इससे पहले भारत सितंबर 4 को दो सिल्वर मेडल पहले ही बैडमिंटन में पक्का कर चुका है।

शनि, 04 सितंबर 2021 - 12:40 PM / by अजहर फारूक

Tags: Tokyo Olympics, Tokyo Paralympics 2020, manish narwal, Shooting

Courtesy: NDTV

yogesh kathuniya

फोटो: Newstrack

टोक्यो पैरालिंपिक 2020: योगेश कथुनिया ने डिस्कस थ्रो में जीता रजत पदक

टोक्यो पैरालंपिक में योगेश कथुनिया ने पुरुषों की डिस्कस थ्रो स्पर्धा के फाइनल में अपनी शानदार जीत के साथ भारत को रजत दिलाया है। दरअसल, योगेश कथुनिया ने F56 कैटेगरी में भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता है। उन्होंने इस सफलता को हासिल करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। दरअसल, योगेश ने 44.38 मीटर की दूरी नापकर टोक्यो पैरालिंपिक में देश को सिल्वर दिलाया। यह इस बार टोक्यो पैरालिंपिक में भारत का 5वां पदक है।

सोम, 30 अगस्त 2021 - 09:40 AM / by सपना सिन्हा

Tags: yogesh kathuniya, Silver Medal, Discus Throw, Tokyo Paralympics 2020

Courtesy: Jagran News

Nishad Kumar

फोटोः Scroll.in

टोक्यो पैरालंपिक में भारत के नाम हुआ एक और सिल्वर मेडल

टोक्यो पैरालंपिक में भारत के एथलीट निषाद कुमार ने अगस्त 29 को पुरुष हाई जंप में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इसी के साथ टोक्यो पैरालंपिक मेंं भारत को दूसरा मेडल भी मिल गया।निषाद ने नया एशियाई रिकॉर्ड कायम करते हुए 2.06 मीटर की ऊंची जंप लगाकर सिल्वर मेडल जीत लिया। फाइनल मुकाबलेे मेेंं उन्हें चीन के खिलाड़ी यिंग झोऊ से 0-3 से हार का सामना करना पड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें… read-more

रवि, 29 अगस्त 2021 - 08:00 PM / by Surbhi Shaw

Tags: Tokyo Paralympics 2020, India, high jump, Nishad Kumar

Courtesy: Hindustan News