Vande Bharat Express

फोटो: Live mint

शुरू हुआ वैष्णो देवी यात्रा के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन

कोरोना संक्रमण कम होने के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस और गतिमान एक्सप्रेस का जुलाई 21 से संचालान दोबारा शुरू किया जाएगा। इससे पहले कोरोना संक्रमण के कारण सभी यात्री ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया था। इसके अलावा जबलपुर हरिद्वार साप्ताहिक स्पेशल की सेवा भी दोबारा से शुरु की गई है। रेलवे इसके अलावा अन्य ट्रेनों को बहाल करने पर भी विचार कर रहा है। इन दोनों ट्रेनों की सेवाएं शुरु होने से हजारों यात्रियों को आराम मिलेगा।

बुध, 21 जुलाई 2021 - 06:35 PM / by रितिका

Tags: Vande Bharat Express, Vande Bharat, Indian Railways, vaishnodevi

Air India's First flight from Singapore

फोटो: The Statesman

मिशन 'वंदे भारत' के तहत सिंगापुर से स्वदेश लौटे 87 हज़ार से अधिक लोग

सिंगापुर में भारतीय उच्चायोग के बयान के अनुसार मिशन 'वंदे मातरम' के तहत 87 हज़ार से अधिक लोग सिंगापुर से स्वदेश लौटे हैं। चैनल न्यूज एशिया की एक खबर के अनुसार हर दिन औसतन 180 भारतीय वापस स्वदेश लौट रहे हैं, वहीं 25 लोग रोजाना वापस सिंगापुर आ रहे हैं। 'वंदे भारत' अभियान की शुरुआत भारतीय सरकार ने दुनियाभर से भारतीय नागरिकों को स्वदेश वापस लाने के लिए की है।

सोम, 24 मई 2021 - 03:30 PM / by अभिनव शुक्ला

Tags: SINGAPORE, Vande Bharat, Vande Bharat Mission, vande bharat evacuation

Courtesy: Live Hindustan

Vande Bharat Express Train

फोटोः DNA India

भारतीय रेलवे ने 44 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का टेंडर निरस्त किया, चीनी कंपनी थी दावेदार

भारतीय रेलवे द्वारा 44 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का टेंडर निरस्त कर दिया गया है। रेल मंत्रालय ने टेंडर निरस्त करने का कारण स्पष्ट नहीं किया है। रेलवे ने शुक्रवार को बताया की पिछले महीने जब टेंडर खोला गया तो एक चीनी कंपनी एकमात्र विदेशी दावेदार के रूप में उभर कर आयी। हालांकि रेलवे ने कहा है की मेक इन इंडिया को प्राथमिकता देते हुए एक हफ्ते के भीतर संशोधित सार्वजनिक खरीद के तहत नया टेंडर जारी किया जायेगा।   

शनि, 22 अगस्त 2020 - 04:37 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: Vande Bharat, IndianRailways, make in india

Courtesy: JAGRAN