Heat Wave In Rajasthan

फोटो: Zeenews

मौसम विभाग ने जारी की पश्चिमी राजस्थान में मार्च 15, मार्च 16 को लू की चेतावनी

मौसम विभाग ने राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में अगले दो दिनों में लू चलने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार मार्च 15 और मार्च 16 को बाड़मेर और जैसलमेर जिलों में लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने लू की चेतावनी और 'येलो अलर्ट' जारी किया है। मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने कहा, गर्मी की लहरें बाड़मेर और जैसलमेर के साथ-साथ अन्य जिलों में भी तापमान को बढ़ा सकती हैं।

मंगल, 15 मार्च 2022 - 12:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: heat wave, weather update, yellow alert

Courtesy: India.Com

IMD Yellow Alert Thunderstorms Gujarat MP Maharashtra

फोटो: India TV News

गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के लिए आईएमडी ने जारी किया येलो अलर्ट

IMD ने अगले दो दिनों के लिए मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में 'येलो' अलर्ट जारी किया है। नेशनल वेदर फोरकास्टिंग सेंटर के अनुसार, पवन संगम और पूर्वी हवाओं में एक ट्रफ रेखा केरल तट से दक्षिण-पूर्व अरब सागर से निचले क्षोभमंडल स्तरों में कोंकण तट तक जाती है। इन मौसम प्रणालियों के प्रभाव में, मार्च 8-10 के दौरान महाराष्ट्र, गुजरात, पूर्वी राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश में हल्की/मध्यम वर्षा/आंधी/तेज हवाएं जारी रहने की संभावना है… read-more

बुध, 09 मार्च 2022 - 09:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: IMD, yellow alert, thunderstorms

Courtesy: Amar Ujala News

Rain In Mumbai

फोटो: Times Now News

मुंबई में दिसंबर 2 तक गरज के साथ मध्यम बारिश की संभावना

भारतीय मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए कोंकण और मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बारिश की भविष्यवाणी की है। उत्तरी कोंकण वाले मुंबई, ठाणे और पालघर में दिसंबर 2 तक मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इस बीच, आईएमडी ने मुंबई, ठाणे, पालघर, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, औरंगाबाद सहित अन्य क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर बिजली, मध्यम बारिश और तेज हवाओं का सुझाव देते हुए तीन दिनों के लिए "येलो अलर्ट" जारी किया है। 

मंगल, 30 नवंबर 2021 - 09:40 AM / by सपना सिन्हा

Tags: thunderstorms, Mumbai, yellow alert

Courtesy: Mumbai Live

Heavy Rainfall

फोटो: AajTak

राजस्थान और गुजरात में भारी बारिश तथा बिजली गिरने की संभावना: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने सितंबर 19 को बंगाल की खाड़ी में मौसमी चक्रवात की स्थिति को देखते हुए पूर्वी मध्य और उत्तर पश्चिम में अधिक वर्षा की आशंका व्यक्त की हैं। साथ ही मौसम विभाग द्वारा अगले पांच दिनों तक राजस्थान और गुजरात सहित कई राज्यों में भारी वर्षा के साथ-साथ बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। बता दे कि मौसम विभाग ने 21 से 24 सितंबर तक राजधानी दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 

रवि, 19 सितंबर 2021 - 05:10 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: HEAVY RAINFALL, Bay of Bengal, yellow alert, weather forecast

Courtesy: Jagran news

Uttarakhand

फोटोः Patrika

उत्तराखंड में कई जगहों पर बारिश को लेकर अलर्ट जारी

उत्तराखंड के देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत जिलों में सितंबर 14 को मध्यम से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार राज्य में सितम्बर 17 तक बारिश का येलो अलर्ट जारी रहेगा। वहीं कुमाऊं व गढ़वाल के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश की आशंका जताई जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मॉनसून के देरी से आने के कारण बारिश होने का समय बढ़ गया है। 

मंगल, 14 सितंबर 2021 - 06:00 PM / by Surbhi Shaw

Tags: Uttarakhand, weather department, HEAVY RAINFALL, yellow alert

Heavy Rainfall

फोटो: Jagran

उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में अलर्ट जारी

देहरादून मौसम विभाग द्वारा उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक अगले 48 घंटे राज्य में भारी बारिश जारी रहने के आसार बने हुए हैं। जिसके चलते उत्तराखंड के मौसम विभाग ने कई इलाकों में येलो अलर्ट जारी रहने के आदेश दिए हैं। इससे पहले लगातार हो रही बारिश के कारण देहरादून की जाखन नदी में 57 साल पुराना बना मोटरपुल का हिस्सा भी टूटकर बह गया था।

शनि, 28 अगस्त 2021 - 01:59 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Uttrakhand, heavy rains, yellow alert, weather forecast

Courtesy: Khaas khabar

Its a raining in delhi now

फ़ोटो: Hindustan Times

दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की संभावना के बीच येलो अलर्ट जारी

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में अगस्त एक की सुबह से ही बारिश का सिलसिला जारी है, जिससे लोगो को उमस भरी गर्मी से निजात मिली है। हालांकि बारिश होने से जगह-जगह जल भराव की स्थिति पैदा हो गई है। मौसम विभाग ने को दिल्ली-एनसीआर के आस-पास के इलाकों में भी बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम की स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने अगस्त एक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 

रवि, 01 अगस्त 2021 - 01:40 PM / by अजहर फारूक

Tags: Mansoon season, Delhi-NCR, rainfall, yellow alert

Courtesy: Amar Ujala News

Yellow alert launched in 15 district of up

फ़ोटो: Deccan Herald

यूपी के 15 ज़िलों में येलो अलर्ट जारी, बारिश के साथ तेज़ हवाओ का भी अनुमान

यूपी में गर्मी की मार झेल रहे लोगो को राहत मिलने की उम्मीद है। लेकिन इसके साथ यूपी के 15 ज़िलों में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक इन जिलों में जुलाई 9 को बारिश होने के साथ 50 किलोमीटर प्रति घण्टा की रफ्तार से हवाएं भी चलने की उम्मीद है। इसके साथ ही कई जगहों पर बिजली भी गिर सकती है। ऐसा मौसम चार से पांच दिन बना रहेगा।

शुक्र, 09 जुलाई 2021 - 05:15 PM / by अजहर फारूक

Tags: Mansoon season, yellow alert, Uttar Pradesh, environment

Courtesy: Dainik Bhaskar

kerala

फोटो: Weather.Com

केरल में भारी बारिश की संभावना; आईएमडी ने जारी किया ऑरेंज, येलो अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग ने केरल क्षेत्र में भारी वर्षा की संभावना जताते हुए, जून 15 और 16 को 'येलो' और 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है। राज्य के कई जिलों जैसे- कोझीकोड, कन्नूर और कासरगोड जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बारिश की संभावना को देखते हुए तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पठानमथिट्टा, कोट्टायम, इडुक्की, अलापुझा, एर्नाकुलम, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम और वायनाड जिलों में येलो अलर्ट किया गया है।

मंगल, 15 जून 2021 - 03:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Kerala, yellow alert, orange alert

Courtesy: Amarujala News