Inequality

फोटो: The Financial Express

भारत दुनिया का सबसे असमानता वाला देश, 10 फीसदी लोगो के पास है कुल आय का 57 फीसदी हिस्सा

भारत दुनिया के असमानता वाले देशों की सूची में शामिल हो गया है। विश्व असमानता रिपोर्ट 2022 के अनुसार भारत की शीर्ष 10 फीसदी आबादी के पास कुल राष्ट्रीय आय का 57 फीसदी, जबकि एक फीसदी आबादी के पास 22 फीसदी है। वहीं, नीचे से 50 फीसदी आबादी की इसमें हिससेदारी मात्र 13 फीसदी है। इसमें यह भी कहा गया है कि भारत मे लैंगिक असमानता अधिक है। महिला श्रमिक की आय की हिस्सेदारी 18 फीसदी है।

बुध, 08 दिसम्बर 2021 - 12:01 PM / by अजहर फारूक

Tags: India, inequality, Income, Poor

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Nitin Gadkari

फोटो: Shortpedia

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से हर महीने 1,000 से 1,500 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होगा: नितिन गडकरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सितंबर 19 को कहा कि 2023 में बहुप्रतीक्षित दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के चालू होने के बाद केंद्र को हर महीने 1,000 से 1,500 करोड़ रुपये का टोल राजस्व मिलेगा। उन्होंने राज्य के स्वामित्व वाली NHAI को आय पैदा करने के लिए "सोने की खान" के रूप में वर्णित किया। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के मार्च 2023 तक पूरा होने की संभावना है और इसे 'भारतमाला परियोजना' के पहले चरण के हिस्से के रूप में बनाया जा रहा है।

रवि, 19 सितंबर 2021 - 03:10 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Nitin Gadkari, delhimumbai expressway, Income

Courtesy: Navbharat Times

LABOUR

फोटो: WION

दिल्ली सरकार द्वारा मजदूरों को राहत देने की हुई घोषणा

कोरोना महामारी के बीच दिल्ली सरकार ने मजदूरों को बड़ी राहत देने की घोषणा की है। दिल्ली सरकार ने महंगाई भत्ते के मुताबिक मजदूरों का मासिक वेतन 15,492 से बढ़कर 15,908 रुपये, अर्ध कुशल श्रमिकों का वेतन 17,069 से बढ़ाकर 17,537 रुपये और कुशल श्रमिकों का वेतन 18,797 से बढ़ाकर 19,291 रूपये कर दिया है। हालांकि नई दरें अप्रैल 1 से लागू होगी। इसके अलावा सुपरवाइजर और लिपिक वर्ग के कर्मचारियों की न्यूनतम मजदूरी भी बढ़ा दी है।

शनि, 19 जून 2021 - 11:02 AM / by अंज़र हाशमी

Tags: Delhi Government, AAP, labour, Income

Courtesy: NDTV HINDI

Court Order

फ़ोटो: Search Engine Land

किसी भी व्यक्ति की कमाई पर पत्नी और बच्चों के साथ होता है मां बाप का भी हक़: कोर्ट

गुजाराभत्ता के एक मामलें में अदालत ने एक महत्वपूर्ण टिप्पणी की है व कहा है कि किसी भी व्यक्ति की कमाई पर सिर्फ उसकी पत्नी और बच्चों का नहीं, बल्कि मां बाप का भी हक़ होता है। यह टिप्पणी तीस हजारी स्थित प्रिंसिपल जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरीष कथपालिया ने एक वादी महिला की याचिका पर सुनवाई करते हुए की है। आय का बंटवारा करने की बात करते हुए अदालत ने कहा- "परिवार के कमाने वाले सदस्य की मासिक आय एक फैमिली केक की तरह होती है। जिसे बराबर हिस्से में… read-more

शनि, 06 मार्च 2021 - 08:51 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Court Suit, Family, Income

Courtesy: Live Hindustan