Macbook

फ़ोटो: NDTV

Apple ने WWDC 2022 के दौरान लांच किया नया MacBook Air

Apple ने WWDC 2022 के दौरान रीडिजाइंड MacBook Air को पेश किया। 2022 MacBook Air में अब M2 चिप मिलेगा। इसमें 13.6-इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है। लेकिन, यहां चारों तरफ पतले बेजल्स भी मिलेंगे। नया लैपटॉप 11mm थिक है। कंपनी ने ये भी दावा किया है कि 2022 Air M2 चिप होने की वजह से पुराने मॉडल से 40 प्रतिशत ज्यादा बेहतर परफॉर्म करता है। नए पावर एडैप्टर से MacBook Air को महज 20 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।

मंगल, 07 जून 2022 - 06:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: WWDC, Apple, MacBook, M2

Courtesy: Navbharat Times

Wwdc

फ़ोटो: The Hans India

एपल ने अपने इवेंट WWDC 2022 के डेट की घोषणा की, Macbook Air हो सकता है लांच

एपल का इवेंट WWDC 2022 के डेट ऑफिशियली अनाउंस हो गई है। एप्पल का यह सालाना डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस 6 जून को आयोजित किया जाएगा। कंपनी इसमें नए iOS, iPadOS, macOS, tvOS, और watchOS की घोषणा कर सकती है। एप्पल के वर्ल्डवाइड डेवलपर्स इस इवेंट में ऑनलाइन भाग ले सकते हैं। इसके साथ इस ईवेंट में हार्डवेयर अनाउन्स्मेन्ट किए जाएंगे तो MacBook Air 2022 उनका हिस्सा होगा।

सोम, 30 मई 2022 - 04:45 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Apple, WWDC, MacBook, Online

Courtesy: Zee News