Yogesh Kadiyan

फोटो: One India

हरियाणा के 19 वर्षीय गैंगस्टर योगेश कादियान को मिला इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस

अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन (इंटरपोल) ने हरियाणा के झज्जर जिले के बेरी गांव के एक 19 वर्षीय गैंगस्टर के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है। जिस गैंगस्टर के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है। उसकी पहचान योगेश कादियान के रूप में की गई है, जिसके खिलाफ हत्या के प्रयास, आपराधिक साजिश समेत अन्य मामले दर्ज किए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, गैंगस्टर भारत से भागकर अमेरिका में शरण ले चुका है। 

शुक्र, 27 अक्टूबर 2023 - 11:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: yogesh kadian, interpol, red cornor notice, Haryana

Courtesy: Live Hindustan

Interpol

फोटो: Latestly

इंटरपोल ने दो भगोड़े गैंगस्टरों के खिलाफ जारी किया वारंट

संयुक्त अरब अमीरात और ब्रिटेन में स्थित दो गैंगस्टरों, विक्रमजीत सिंह और कपिल सांगवान के लिए वैश्विक गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। सिंह गिरोह के सरगना लॉरेंस बिश्नोई का करीबी सहयोगी है, जबकि सांगवान दिल्ली एनसीआर में अपना गिरोह चलाता है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने पाया है कि गिरोह जबरन वसूली के माध्यम से उत्पन्न धन को विदेशों में अपने गुर्गों के उपयोग के लिए कनाडा, अमेरिका, दुबई, थाईलैंड और… read-more

गुरु, 06 जुलाई 2023 - 04:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: interpol, issues red notice, two henchmen, Lawrence Bishnoi

Courtesy: Amar Ujala News

khalistan

फोटो: The Wire

आतंकी गुरपतवंत सिंह के खिलाफ भारत को झटका, इंटरपोल ने अपील की खारिज

इंटरनेशनल क्रिमिनल पुलिस ऑर्गनाइज़ेशन ने खालिस्तान अलगाववादी नेता गुरूपतवंत सिंह पुन्नू के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की अपील को रद्द कर दिया है। सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इनवेस्टिगेशन व अन्य एजेंसियों द्वारा जमा किए गए इनपुट को इंटरपोल ने लौटाया है। भारत की ओर से दूसरी बार ये अपील की गई थी। बता दें कि भारत में UAPA के तहत आतंकी घोषित किया जा चुका है।
 

बुध, 12 अक्टूबर 2022 - 07:30 PM / by रितिका

Tags: interpol, CBI, terrorist

Courtesy: Ndtv news

Sandeep lamichhane

फ़ोटो: Wion

रेप आरोपी इस क्रिकेटर को ढूंढ रही है नेपाल पुलिस, अब इंटरपोल से मांगी मदद

नेपाल क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान संदीप लामिछाने को ढूंढने के लिए नेपाल पुलिस ने अब इंटरपोल से मदद मांगी है। इंटरपोल द्वारा जारी किए गए डिफ्यूजन नोटिस के तहत पुलिस ने इंटरपोल के सभी सदस्य देशों से संदीप लामिछाने को पकड़वाने में सहयोग की अपील की है। गौरतलब है की संदीप पर नेपाल की एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की ने बलात्कार का आरोप लगाया है, जिसके बाद से ही संदीप फरार है।

मंगल, 27 सितंबर 2022 - 12:45 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Sandeep lamichhane, Nepal police, interpol, rape charges

Courtesy: Amar ujala

red corner notice to goldy brar

फोटो: The Indian Express

इंटरपोल ने गोल्डी बराड़ के खिलाफ जारी किया रेड कॉर्नर नोटिस

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले में इंटरपोल ने सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है। रेड कॉर्नर नोटिस के जरिए विदेश भागे व्यक्ति की गिरफ्तारी की जा सकती है। माना जा रहा है कि गोल्डी कनाडा में है, जिसने सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली है। राज्य पुलिस ने कहा कि गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के प्रत्यर्पण के लिए सभी कदम उठाए जा रहे हैं। 

शुक्र, 10 जून 2022 - 11:40 AM / by रितिका

Tags: sidhu musewala, Sidhu Moose Wala, interpol, Goldy Brar

Courtesy: ABP Live