NIA

फोटो: News Nation

एनआईए ने टेरर फंडिंग एनजीओ मामले में चल रही जांच के बीच की पहली गिरफ्तारी: जम्मू-कश्मीर

अक्टूबर 2020 में दर्ज एनजीओ टेरर फंडिंग मामले में चल रही व्यापक जांच के बीच, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मार्च 20 को श्रीनगर में इस मामले से संबंधित पहली गिरफ्तारी की। जानकारी के मुताबिक, आरोपी की पहचान खुर्रम परवेज के करीबी सहयोगी इरफान महराज के रूप में हुई है और वह उनके संगठन जम्मू एंड कश्मीर कोएलिशन ऑफ सिविल सोसाइटीज (JKCCS) के साथ काम कर रहा था। 

मंगल, 21 मार्च 2023 - 05:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Jammu and Kashmir, NIA, first arrest, terror funding case

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Kishore samrite

फ़ोटो: Naidunia

संसद भवन उड़ाने की धमकी देने वाले पूर्व विधायक गिरफ्तार: भोपाल

मध्यप्रदेश के बालाघाट के लांजी से समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक किशोर समरीते को दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी राजधानी भोपाल के कोलार रोड स्थित पैलेस ऑर्चर्ड कॉलोनी से हुई है। जानकारी है कि पूर्व विधायक ने धमकी दी थी कि अगर उनकी सभी 70 मांगों को नहीं माना गया तो वे संसद भवन उड़ा देंगे। इसके एवज में आरोपी ने जिलेटिन की छड़ें, राष्ट्रीय ध्वज का एक पैकेट संसद भवन भी भेजा था।

मंगल, 20 सितंबर 2022 - 03:30 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Kishore samrite, parliament, bomb blast, first arrest

Courtesy: Indiatv