Petrol

फोटो: Istock

घोषित हुई 25 अक्टूबर के लिए पेट्रोल, डीजल की ताजा कीमतें

देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज के लिए पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें जारी कर दी हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि, घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर इसका असर नहीं दिख रहा है। प्रयागराज में पेट्रोल 66 पैसे सस्ता होकर 96.66 रुपये, डीजल 65 पैसे सस्ता होकर 89.86 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है।

बुध, 25 अक्टूबर 2023 - 12:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: petrol diesel price, Crude Oil, down, Fuel Rates, International Market

Courtesy: Aajtak

Gold

फ़ोटो: The Economic Times

कमजोर मांग के चलते सोने चांदी के भाव में गिरावट, जानें कीमत

कमजोर मांग के चलते सर्राफा बाजार में सोने चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली में सोने की कीमत 176 रुपये की गिरावट के साथ 50,649 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इसका कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत में होने वाली गिरावट को माना जा रहा है।  चांदी की वायदा कीमतों में 193 रुपये की गिरावट हुई। इसके बाद कीमत 60,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। 

बुध, 29 जून 2022 - 07:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: gold, Silver, Price, down, Market

Courtesy: Jagran

Zomato

फ़ोटो: Entracker

ब्लिंकिट को खरीदने के बाद जोमैटो के शेयरों में लगातार गिरावट

फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो के शेयरों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। कंपनी के शेयर  7.90% टूटकर 60.65 रुपये पर आ गया है। इससे पहले सोमवार को जोमैटो के शेयरों में 6% से ज्यादा की गिरावट देखी गई थी। ब्लिंकिट को खरीदने के ऐलान के बाद जोमैटो का शेयर 14% से ज्यादा टूट चुका है।  कंपनी के ऑल-स्टॉक डील में 4,447 करोड़ रुपये (568.16 मिलियन डॉलर) में ब्लिंकिट को खरीदा है।

मंगल, 28 जून 2022 - 07:40 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Blinkit, ZOMATO, Deal, Share, down, Fall

Courtesy: Jagran