'भगवान राम मेरे सपने में आये, बोले मुझे बाजार में बिकने से बचा लो': बिहार के मंत्री चन्द्रशेखर यादव
बिहार के शिक्षामंत्री चंद्र शेखर यादव ने एक बार फिर भगवान राम पर ऐसी टिप्पणी की है, जिसने लोगों का ध्यान खींचा है। सुपौल में एक सभा को संबोधित करते हुए मंत्री ने दावा किया कि भगवान राम उनके सपने में आए और उन्हें बाजार में बिकने से बचाने के लिए कहा। उन्होंने लोगों की एक छोटी सभा में बोलते हुए कहा, "भगवान राम मेरे सपने में आए और कहा कि लोग मुझे बाजार में बेच रहे हैं..मुझे बिकने… read-more
Tags: bihar minister chandra shekhar yadav, lord ram, Dream
Courtesy: India.Com
साक्षी महाराज ने भगवान राम और कृष्ण से की योगी आदित्यनाथ की तुलना
भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने अप्रैल 30 के दिन एक मांगलिक कार्यक्रम में संबोधन के दौरान योगी आदित्यनाथ की तुलना भगवान से कर दी।उन्होंने कहा कि भगवान राम के पास धनुष था और भगवान कृष्ण के पास सुदर्शन चक्र और हमारे बाबा के पास बुलडोज़र है, जो भू माफियाओं के खिलाफ चल रहा है। वहीं, इस दौरान महाराज ने दावा किया है कि प्रदेश की 99% जनता योगी के बुलडोजर कार्यवाही से खुश है।
Tags: Sakshi Maharaj, Yogi Adityanath, lord ram
Courtesy: Zeenews
भगवान राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली सहायक प्रोफेसर को एलपीयू ने किया बर्खास्त
भगवान राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली सहायक प्रोफेसर को लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ने बाहर का रास्ता दिखाते हुए तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें यह पाया गया था कि आरोपी सहायक प्रोफेसर गुरसंग प्रीत कौर भगवान राम को लेकर गलत टिप्पणी कर रही थी। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने भी इस मामले पर सफाई दी है और बर्खास्तगी की खबर देते हुए यूनिवर्सिटी को धर्मनिरपेक्ष बताया है।
Tags: lord ram, Lovely Professional University, assistant professor
Courtesy: NDTV Hindi
जीतनराम मांझी को संस्कृति और इतिहास की समझ नहीं है, वे धरती पर बोझ हैं- अनिल विज
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने जीतनराम मांझी के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा -"इन्हें हिंदुस्तान के इतिहास और संस्कृति की समझ नहीं है। जिस देश में इतनी बड़ी संख्या में हिंदू रहते हों, यह कहना ठीक नहीं है, यह सबका अपमान है। भगवान राम सबके रोम-रोम में बसे हैं।" बता दें कि मांझी ने कहा था कि वे भगवान राम को नहीं मानते क्योंकि वे काल्पनिक पात्र है।
Tags: Jitanram manjhi, Anil vij, Haryana, lord ram
Courtesy: Zeenews
मैं भगवान राम को नहीं मानता, वो काल्पनिक पात्र है : जीतनराम मांझी
बिहार के पूर्व सीएम और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा प्रमुख जीतनराम मांझी ने भगवान राम को लेकर बड़ा बयान दिया है। मांझी ने कहा कि वो भगवान राम को नहीं मानते है और वो एक काल्पनिक पात्र है। ये बयान उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान पूछे गए सवाल के जवाब में दिया है। उनसे पूछा गया था कि जो राम को मानते है वो दलितों का जूठा क्यों नहीं खाते। हालांकि उन्होंने खुद को माता शबरी का वंशज बताया है।
Tags: Jitanram manjhi, Bihar, lord ram, national democratic alliance
Courtesy: Live Hindustan