Shine

फ़ोटो: BikeDekho

Honda की CB शाइन लोगों की पहली पसंद, अप्रैल में 1 लाख से अधिक यूनिट की बिक्री

होंडा CB शाइन लंबे समय से लोगों की पहली पंसद बनी है। अप्रैल में भी इस बाइक को लोगों ने जमकर खरीदा। बीते महीने कंपनी ने इसकी 1 लाख से ज्यादा यूनिट बेचीं। दूसरे नंबर पर बजाज पल्सर रही अप्रैल में कंपनी ने इसकी 42747 यूनिट बेचीं। तीसरे नंबर पर हीरो स्प्लेंडर रही कंपनी ने इसकी 32128 यूनिट बेचीं। चौथे नंबर पर हीरो ग्लैमर रही कंपनी ने इसकी 20796 यूनिट बेचीं। वहीं पांचवे नंबर पर TVS राइडर रही कंपनी ने इसकी 3392 यूनिट बेचीं। 

मंगल, 14 जून 2022 - 08:15 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Honda, Hero, TVS, CB shine, Pulser, Splendor

Courtesy: Hindustan

Splendor

फ़ोटो: HT Auto

Hero splendor Xtech में मिलेंगे माइलेज इंडिकेटर जैसे शानदार फीचर्स

हीरो ने  Hero Splendor plus XTEC को लांच किया है। 2022 स्प्लेंडर Xtec कुछ फंकी बॉडी ग्राफिक्स, LED हाई इंटेंसिटी पोजिशन लैंप (HIPL) और एक्सक्लूसिव तकनीक जैसी सुविधाओं से भरपूर है। नई बाइक में सेगमेंट-फर्स्ट फुल डिजिटल मीटर, फुली डिजिटल डिस्प्ले और इनकमिंग और मिस्ड कॉल अलर्ट जैसी सुविधाएं हैं। इसके अलावा इसमें आपको नए संदेश अलर्ट, आरटीएमआई (रीयल टाइम माइलेज इंडिकेटर) दिया गया है।

मंगल, 24 मई 2022 - 07:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Hero, Splendor, Xtech, Digital

Courtesy: Jagran