H1N1

फोटो: WHO

कुट्टिपुरम में H1N1 वायरस के कारण हुई 13 वर्षीय लड़के की मौत: केरल

केरल के कुट्टीपुरम में बुखार के कारण मरने वाले 13 वर्षीय लड़के की H1N1 वायरस से मौत होने की पुष्टि की गई है। कुट्टीपुरम के पास पेनकन्नूर के मूल निवासी लड़के की कुछ दिन पहले मृत्यु हो गई थी। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि जिला स्वास्थ्य अधिकारी आर.रेणुका ने गुरुवार (22 जून) को पुष्टि की कि मौत एच1एन1 वायरस संक्रमण के कारण हुई। उन्होंने जनता से ऐसे सभी बुखारों के प्रति सतर्क रहने का भी आग्रह किया।

शुक्र, 23 जून 2023 - 10:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Kerala, 13 year old boy, dies, H1N1 Virus, kuttippuram town

Courtesy: India TV News

H1N1

फोटो: Latestly

गुजरात में अब तक एच1एन1 वायरस के 77 मामले, एक से मौत की सूचना

देश में H3N2 वायरस के मामलों में तेजी से बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। मार्च 11 को गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि, राज्य में तीन एच3एन2 मामले और एच1एन1 के 77 मामलों के साथ एक मौत की सूचना मिली है। पटेल ने कहा कि, “ इस वायरस से डरने की जरूरत नहीं है। सरकार लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रही है। हम इसकी निगरानी कर रहे हैं।”

रवि, 12 मार्च 2023 - 01:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Gujarat, H1N1 Virus, Death

Courtesy: Career Motions