फोटो: India TV News
कोरोना वायरस अलर्ट! बीते 24 घंटों में भारत में दर्ज हुए 1,805 नए मामले,10,300 पहुंची सक्रिय मामलों की संख्या
भारत में एक बार फिर से कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों से पता चलता है कि भारत ने आज 1,805 नए कोरोना वायरस मामले दर्ज किए हैं। सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों में कहा गया है कि सक्रिय मामले बढ़कर 10,300 हो गए हैं। छह मौतों के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,30,837 हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक कोविड मामलों की कुल संख्या 4.47 करोड़ (4,47,05,952) है।
Tags: Covid-19, India, Health Ministry, Death
Courtesy: News 24 Online
फोटो: Down To Earth
देश में बीते 24 घंटों में हुई 1,890 नए कोरोना मामलों की पुष्टि, 7 लोगों की मौत
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सुबह 8 बजे जारी किये आंकड़ों के अनुसार, भारत में 1,890 नए कोरोना वायरस मामले दर्ज किए गए। नए मामले सामने आने के बाद सक्रिय मामलों की संख्या 9,433 हो गई। इस दौरान ने सात लोगों ने कोरोना संकम्रण के कारण अपनी जान गँवा दी। इनमे से दो दो मौते गुजरात और महाराष्ट्र में और तीन मौते केरल में दर्ज की गई। नई मौतों के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,30,831 हो गई है।
Tags: Covid-19, Death, Health Ministry, India
Courtesy: India.Com
फोटो: News Nasha
कोविड-19: भारत में 1500 से अधिक नए संक्रमणों के साथ 146 दिनों में सबसे अधिक मामले दर्ज
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह 8 बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक भारत ने आज 1,590 ताजा कोरोना वायरस मामले दर्ज किये। नए मामले सामने आने के बाद देश में सक्रिय मामलों की संख्या 8,601 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, यह देश में 146 दिनों में सबसे ज्यादा ताजा मामले है। बीते 24 घंटों में छह और लोगों ने कोरोना के कारण अपनी जान गँवा दी, जिसके बाद कोरोना के कारण मरने वालों की संख्या 5,30,824 हो गई है।
Tags: Covid-19, India, Death, Health Ministry
Courtesy: TV9 Bharatvarsh
फोटो: Latestly
84 वर्ष की आयु में हुआ अजीत कुमार के पिता पी सुब्रमण्यम का निधन
तमिल सुपरस्टार अजीत कुमार के पिता पी सुब्रमण्यम का आज (24 मार्च) सुबह निधन हो गया। रिपोर्टों के अनुसार, वह पक्षाघात और उम्र से संबंधित बीमारी से जूझ रहे थे। अभिनेता के पिता का अंतिम संस्कार आज सुबह 10 बजे चेन्नई के बेसेंट नगर श्मशान घाट में किया गया। केरल के पलक्कड़ से ताल्लुक रखने वाले पी सुब्रमण्यम के परिवार में अब परिवार में पत्नी मोहिनी और तीन बेटे अनूप कुमार, अजीत कुमार और अनिल कुमार… read-more
Tags: p subramaniam, Death, ajith kumars father
Courtesy: Jagran News
फोटो: Down To Earth
COVID-19: भारत में बीते 24 घंटों में हुई 1,249 नए मामलों की पुष्टि, 7,927 हुई सक्रिय मामलों की संख्या
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा आज सुबह 8 बजे जारी किये गए आंकड़ों के अनुसार भारत ने पिछले 24 घंटों में 1,249 नए COVID-19 मामले दर्ज किए। इस दौरान दो लोगों ने संक्रमण के कारण अपनी जान गँवा दी। ताजा संक्रमण के साथ, सक्रिय मामले बढ़कर 7,927 हो गए हैं। बीते 24 घंटों में 925 लोग संक्रमण को मात देकर स्वस्थ हो गए, जिसके बाद संक्रमण से ठीक होने वालों की कुल संख्या 4,41,61,922 हो गई है।
Tags: Covid-19, India, Death, Health Ministry
Courtesy: India TV
फोटो: News Nation
कोविड -19: भारत में एक दिन में दर्ज हुए 1,300 नए मामले, 7,605 हुई सक्रिय मामलों की संख्या
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सुबह 8 बजे जारी किये गए आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों में देश में 1300 नए कोरोना मामले दर्ज किये गए। नए मामले सामने आने के बाद देश में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 7,605 हो गई है। इस दौरान तीन लोगों ने संक्रमण के कारण अपनी जान गँवा दी। सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों में कहा गया है कि कर्नाटक, गुजरात और महाराष्ट्र में एक-एक मौत हुई है।
Tags: Coronavirus, Death, India, Health Ministry
Courtesy: TV9 Bharatvarsh
फोटो: Nai Dunia
देश में बीते 24 घंटों में हुआ 1134 नए कोरोना मामलों की पुष्टि
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सुबह 8 बजे जारी किये गए आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1134 नए मामलों की पुष्टि हुई। देश में अब सक्रिय मामलों की बढ़कर 7 हजार 26 हो गई है। देश में अब तक कोरोना के 4 करोड़ 46 लाख 98 हजार 118 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। देश में अब तक 5 लाख 30 हजार 813 लोग कोरोना महामारी के कारण अपनी जान गँवा चुके हैं।
Tags: Coronavirus, India, Death, Health Ministry
Courtesy: TV9 Bharatvarsh
फोटो: India TV News
पाकिस्तान, अफगानिस्तान में तेज भूकंप के झटके, 11 की मौत, दर्जनों घायल
मार्च 21 की रात पाकिस्तान और अफगानिस्तान में शक्तिशाली भूकम्प के झटके महसूस किये गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.5 मापी गयी। भूकंप के कारण कम से कम 11 लोगों की जान चली गई। पाकिस्तान की आपातकालीन सेवाओं के एक प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पश्चिमोत्तर पाकिस्तान के विभिन्न हिस्सों में छतों के गिरने से नौ लोगों की मौत हो गई। उन्होंने आगे कहा कि भूकंप में दर्जनों अन्य घायल हो गए… read-more
Tags: Earthquake, strong tremors, aghanistan, Death, Pakistan
Courtesy: News 18
फोटो: India TV News
COVID-19: भारत में बीते 24 घंटों में हुई 699 नए मामलों की पुष्टि
भारत ने आज पिछले 24 घंटों में 699 नए COVID मामलों की सूचना दी। स्वास्थ्य मंत्रालय में आज बताया कि नए मामलों के साथ अब देश में सक्रिय मामलों की संख्या 6,559 हो गई है। बीते 24 घंटों में देश में दो लोगों ने संक्रमण के कारण अपनी जान गँवा दी। देश में अब संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,30,808 हो गई। दैनिक सकारात्मकता दर 0.71 प्रतिशत दर्ज की गई और साप्ताहिक सकारात्मकता दर 0.91 प्रतिशत… read-more
Tags: India, Coronavirus, Death
Courtesy: NDTV Hindi
फोटो: Nutan Savera
कोरोना अलर्ट: भारत में बीते 24 घंटों में मिले 918 कोरोना मामले, 4 लोगों की मौत
भारत ने आज 918 ताजा कोरोना वायरस मामले दर्ज किये गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज जानकारी देते हुए बताया कि बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के कारण चार लोगों ने अपनी जान गँवा दी। नए मामले सामने आने के बाद देश में अब सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 6,350 हो गयी है। देश में अब तक कोविड-19 के कारण 5,30,806 लोग अपनी जान गँवा चुके है।
Tags: Covid-19, Health Ministry, Death
Courtesy: Janta Se Rishta