हैरी पॉटर के हैगरिड का हुआ निधन, निराश हुए फैंस
हॉलीवुड की मशहूर फिल्म हैरी पॉटर में हैगरिड का किरदार निभाने वाले हॉलीवुड अभिनेता रॉबी कोल्ट्रेन का निधन हो गया है। उनका निधन 72 वर्ष की उम्र में हुआ था। उन्होंने स्कॉटलैंड के फलकिर्क स्थित एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। हैगरिड के किरदार ने देश और दुनिया भर के बच्चों को ढ़ेरों खुशियां और यादें दी है। रॉबी अंतिम बार हैरी पॉटर फ्रैंचाइजी की 20वीं सालगिरह के लिए बने खास शो रेटर्न तो होगवर्टस में दिखे थे।
Tags: Robbie Coltrane, Death, Hollywood, Harry Potter
Courtesy: AajTak News