India Europe

फ़ोटो: Media India Group

भारत और यूरोपीय संघ ने 9 साल के बाद मुक्त व्यापार समझौते लिए औपचारिक रूप से बातचीत की शुरू

भारत और यूरोपीय संघ ने 9 साल के बाद, भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते के लिए फिर से वार्ता शुरू की है। यूरोपीय संघ के व्यापार आयुक्त वाल्डिस डोम्ब्रोव्स्की ने कहा कि यूरोपीय संघ को यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि यूरोपीय संघ और भारत ने एक बार फिर मुक्त व्यापार समझौते लिए औपचारिक रूप से बातचीत शुरू कर दी है। उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में हमारे द्विपक्षीय व्यापार में काफी वृद्धि हुई है। 

शनि, 18 जून 2022 - 03:25 PM / by Pranjal Pandey

Tags: EU, India, Free Trade, Piyush Goyal

Courtesy: Amar ujala

EU

फ़ोटो: Moneycontrol

यूरोपीय संघ ने रूस से आयातित तेल पर प्रतिबंध को लेकर जताई सहमति

यूरोपीय संघ (ईयू) के नेताओं ने सोमवार को रूस पर नए प्रतिबंधों के हिस्से के रूप में साल के अंत तक ईयू में रूसी तेल के अधिकांश आयात को प्रतिबंधित करने को लेकर सहमति जताई है। यूक्रेन को नई वित्तीय मदद देने के लिए लंबे समय से लंबित पैकेज पर केंद्रित एक शिखर सम्मेलन में यह फैसला किया गया। इस फैसले के बाद मंगलवार को तेल की कीमतों में वृद्धि दिखने लगी है। कच्चा तेल 122 डॉलर प्रति बैरल के पार चला गया है।

मंगल, 31 मई 2022 - 08:45 PM / by Pranjal Pandey

Tags: EU, Crude Oil, Import, Ukraine, Russia

Courtesy: Jagran