Akali dal

फ़ोटो: Siyasat

राष्ट्रपति चुनाव में शिरोमणि अकाली दल ने एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने की घोषणा

राष्ट्रपति चुनाव में शिरोमणि अकाली दल ने एनडीए (NDA) उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेदों को भुलाते हुए एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का फैसला किया है। सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि अकाली दल किसी भी कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार को समर्थन नहीं कर सकता, क्योंकि कांग्रेस सिख विरोधी है। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल हमेशा से ही कमजोर वर्गों के साथ खड़ा रहता है। 

शुक्र, 01 जुलाई 2022 - 07:43 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Draupdi Murmu, Congress, Akali Dal, NDA, Sukhbir Badal

Courtesy: Amar ujala

Sukhbir Badal

फोटो: Tribune India

सुखबीर सिंह बादल ने की बेअदबी की घटना के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने दिसंबर 19 को स्वर्ण मंदिर में हुई बेअदबी की घटना की निंदा की। शिअद नेता ने फिलहाल पुलिस हिरासत में चल रहे आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। बादल ने कहा, "जो बेअदबी करते हैं उन्हें गिरफ्तार करना चाहिए। यह गुरु का अपमान है। इसका राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए। मैंने कांग्रेस सरकार से जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई करने को कहा।" पंजाब में बेअदबी की यह दूसरी घटना है।

रवि, 19 दिसम्बर 2021 - 05:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Sukhbir Badal, Golden Temple, mob thrashing case

Courtesy: News7todays