Satyamev Jayate 2

फोटो: India Today

नवंबर 25 को रिलीज होगी जॉन अब्राहम की फिल्म 'सत्यमेव जयते 2'

बॉलीवुड में अपने एक्शन से अलग पहचान बनाने वाले जॉन अब्राहम बहुत जल्द फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' में दिखाई देंगे। इस फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ दिव्या कुमार खोसला नज़र आएंगी। 'सत्यमेव जयते 2' को मिलाप मिलन जावेरी ने डायरेक्ट किया है। 'सत्यमेव जयते 2' सिनेमाघरों में नवंबर 25 को रिलीज़ होगी। इस फिल्म को उत्तर प्रदेश के लखनऊ में शूट किया गया है। जॉन अब्राहम इस फिल्म में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ते नज़र आएंगे।

सोम, 25 अक्टूबर 2021 - 05:45 PM / by अजहर फारूक

Tags: John Abraham, Satyameva Jayate 2, Divya Khosla Kumar, Milap Milan Zaveri

Courtesy: Dainik Bhaskar