Satyamev Jayate 2

फोटो: FirstPost

'सत्यमेव जयते 2' ने पहले दिन की 3 करोड़ रुपये की कमाई

जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला कुमार स्टारर फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' को सिनेमाघरों में नवंबर 25 को रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म ने पहले दिन करीब 3 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि यह सिर्फ एक अनुमानित आंकड़ा है। आने वाले दिनों में भी सत्यमेव जयते 2 को सलमान खान की फिल्म 'अंतिम द फाइनल ट्रुथ' से टक्कर मिलेगी। जो नवम्बर 26 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है।

शुक्र, 26 नवंबर 2021 - 02:01 PM / by अजहर फारूक

Tags: John Abraham, Divya Khosla Kumar, Satyameva Jayate 2, Box office collection

Courtesy: NDTV Hindi

रिलीज हुआ फिल्म सत्यमेव जयते 2 का गाना 'मेरी जिंदगी है तू'

फिल्म सत्यमेव जयते 2 का गाना 'मेरी जिंदगी है तू' को रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला कुमार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। गीतकार मनोज मुंतशिर द्वारा लिखे गए इस गाने को नीति मोहन और जुबिन नौटियाल द्वारा गाया गया है। इस फिल्म को मिलाप जावेरी के निर्देशन में बनाया गया है। इस फिल्म को नवंबर 25 को रिलीज किया जाएगा। 

शुक्र, 29 अक्टूबर 2021 - 01:10 PM / by अमन शुक्ला

Tags: John Abraham, Divya Khosla Kumar, Satyameva Jayate 2, new song, Entertainment

Courtesy: UNI

Satyamev Jayate 2

फोटो: India Today

नवंबर 25 को रिलीज होगी जॉन अब्राहम की फिल्म 'सत्यमेव जयते 2'

बॉलीवुड में अपने एक्शन से अलग पहचान बनाने वाले जॉन अब्राहम बहुत जल्द फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' में दिखाई देंगे। इस फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ दिव्या कुमार खोसला नज़र आएंगी। 'सत्यमेव जयते 2' को मिलाप मिलन जावेरी ने डायरेक्ट किया है। 'सत्यमेव जयते 2' सिनेमाघरों में नवंबर 25 को रिलीज़ होगी। इस फिल्म को उत्तर प्रदेश के लखनऊ में शूट किया गया है। जॉन अब्राहम इस फिल्म में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ते नज़र आएंगे।

सोम, 25 अक्टूबर 2021 - 05:45 PM / by अजहर फारूक

Tags: John Abraham, Satyameva Jayate 2, Divya Khosla Kumar, Milap Milan Zaveri

Courtesy: Dainik Bhaskar

john abrahm

फोटो: DNA India

जॉन अब्राहम ने शेयर किया फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' का पोस्टर

बॉलीवुड स्टार जॉन अब्राहम ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' का नया पोस्टर शेयर किया है। जॉन अब्राहम ने ट्वीट करते हुए लिखा  "इस ईद सत्या vs जय, दोनों लड़ेंगे इस साल, दोनों भारत मां के लाल! सत्यमेव जयते 2 इस ईद 13 मई 2021 को रिलीज होगी।" पोस्टर में जॉन डबल रोल में दिखाई दे रहे हैं जिसमें  एक तरफ वो पुलिसवाले के गेटअप में हैं तो वहीं दूसरी ओर बनियान… read-more

गुरु, 18 मार्च 2021 - 12:25 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: John Abraham, Bollywood, Satyameva Jayate 2, Movies

Courtesy: Zee News

Satyameva Jayate 2

फोटो: India TV News

गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए जॉन अब्राहम ने किया 'सत्यमेव जयते 2' की रिलीज़ डेट का ऐलान

हिंदी सिनेमा के अभिनेता जॉन अब्राहम ने जनवरी 26 को गणतंत्र दिवस के मौके पर अपनी आने वाली फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' की रिलीज़ डेट का ऐलान कर दिया है। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अब्राहम ने पोस्ट शेयर करके लिखा ''सत्यमेव जयते 2 की टीम की ओर से हैप्पी रिपब्लिक डे, ईद पर 14 मई को मुलाकात होगी।'' इस फिल्म में का निर्देशन मिलाप जावेरी कर रहे हैं, और इस फिल्म में… read-more

मंगल, 26 जनवरी 2021 - 03:20 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: John Abraham, Satyameva Jayate 2, Indian Film Industry, Republic Day

Courtesy: HINDUSTAN SAMACHAR