Earthquake

फोटो: One India

असम के नगांव में महसूस हुए 4.0 तीव्रता के भूकंप के झटके

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने जानकारी देते हुए बताया कि, आज शाम को असम के नागांव में भूकंप के झटके महसूस हुए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गयी। भूकंप का समय शाम 4:18 बजे था। एनसीएस ने ट्विटर पर जानकारी देते हुए कहा, "असम के नागांव में आज शाम चार बजकर 18 मिनट पर रिक्टर पैमाने पर 4.0 तीव्रता का भूकंप आया।" भूकंप की गहराई ज़मीन से 10 किलोमीटर नीचे थी। 

रवि, 12 फ़रवरी 2023 - 05:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Assam, Earthquake, Magnitude, Nagaon

Courtesy: Lokmat News

Assam Floods

फोटो: Latestly

असम के नगांव में अभी भी गंभीर बनी हुई है बाढ़ की स्थिति

असम के नगाँव में बाढ़ के कारण अभी भी स्थिति गंभीर बनी हुई है। जिले में 5.3 लाख से अधिक लोग अभी भी बाढ़ के प्रभाव में हैं। हाल ही में केंद्रीय मंत्री सदानंद सोनेवाल ने भी राहत शिविर का दौरा किया था। नगाँव जिले के कामरूप इलाके में राजस्व सर्कल के अंतर्गत कई इलाकों में अभी भी बाढ़ का पानी भरा हुआ है, जिससे घर, सड़क, पल और बाँध क्षतिग्रस्त हो गए है।

मंगल, 28 जून 2022 - 12:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: assam flood, highways, Nagaon, people affected

Courtesy: Jagran News