3 से 5 नवंबर तक होगा वर्ल्ड फूड इंडिया का दूसरा संस्करण, प्रह्लाद पटेल ने की घोषणा
वैश्विक मेगा फूड इवेंट, वर्ल्ड फूड इंडिया 2023 का दूसरा संस्करण 3 से 5 नवंबर तक नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित होने वाला है। प्रधानमंत्री मोदी 3 नवंबर को प्रगति मैदान में भारत मंडपम में कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। वर्ल्ड फूड इंडिया के इस संस्करण में नीदरलैंड 'साझेदार देश' होगा। जबकि जापान और वियतनाम 'फोकस' होंगे। पटेल ने कहा, अबतक 23 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों और 16 देशों के प्रदर्शकों ने कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सहमति दे दी है।