अभिनेता सोनू सूद से जुड़े कई स्थानों पर आयकर विभाग ने किया सर्वे
आयकर विभाग ने सितंबर 15 को बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद से संबंधित कई जगहों का सर्वे किया है। इस सर्वे के अनुसार इनकम टैक्स ने यूपी के लखनऊ व महाराष्ट्र के मुंबई के छह स्थानों पर जांच करवाई है। माना जा रहा है कि संपत्ति खरीद के संबंध में वो आयकर विभाग की नजर में है। कोविड महामारी व लॉकडाउन के दौरान सूद ने प्रवासी लोगों की बहुत मदद की थी।