अमरनाथ यात्रा 2023: तैयारियां जोरों पर, इन तरीकों से करवाएं पंजीकरण
बाबा अमरनाथ बर्फानी की 62 दिनों तक चलने यात्रा 1 जुलाई को पहलगाम के नुनवान और मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के बालटाल के दो पारंपरिक मार्गों से शुरू होगी। व्यक्ति ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों चैनलों का उपयोग करके पंजीकरण कर सकते हैं। अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए पूर्व पंजीकरण अनिवार्य है। यदि आप ऑनलाइन पंजीकरण करना चाहते हैं तो आप इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं: https://jksasb.nic.in/ या श्री अमरनाथ जी यात्रा ऐप डाउनलोड करें।