अंतरिक्ष यात्रा के लिए आज उड़ान भरेंगी भारतवंशी सिरिशा बांदला
वर्जिन गैलेक्टिक कंपनी के गवर्नमेंट अफेयर्स एण्ड रिसर्च ऑपरेशन्स की उपाध्यक्ष सिरीशा बांदला 11 जुलाई को अंतरिक्ष की यात्रा पर जाएंगी। इसके साथ ही वो अंतरिक्ष में जाने वाली दूसरी भारतीय महिला बन जाएंगी। इस सफर में उनके साथ वर्जिन गैलेक्टिक कंपनी के मालिक रिचर्ड ब्रेनसन समेत पांच अन्य लोग भी उनके साथ जाएंगे। सिरीशा और उनके सभी छह साथी अंतरिक्ष यान वर्जिन ऑर्बिट में बैठकर अंतरिक्ष यात्रा पर जाएंगे। उड़ान के दौरान सिरिशा रिसर्चर एक्सपीरियंस की भूमिका निभाएंगी।