अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में 13% की बड़ी गिरावट
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट आई है। 130 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर चल रहे कच्चे तेल की कीमत अब गिरकर 111 डॉलर प्रति बैरल हो गई है। ब्रेंट फ्यूचर्स पर कच्चे तेल की कीमत 13% की गिरावट के साथ 111 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई है। संयुक्त अरब अमीरात, जो तेल उत्पादक देशों के संगठन OPEC देशों का सदस्य है, कच्चे तेल के उत्पादन में वृद्धि करेगा।