आतंकवादी समूह ने कांगो जेल पर हमला करके 1300 कैदियों को भगाया
एक इस्लामी आतंकवादी समूह ने डेमोक्रेटिक रिपब्लिक कांगो जेल पर अक्टूबर 20 को हमला कर दिया। इस इस्लामी समूह ने कुल 1300 कैदियों को जेल से भगाया है। कांगो शहर के मेयर ने कहा है कि, ''जेल में बंद 1400 कैदियों में से सिर्फ 100 ही बचे हैं। कुछ अन्य स्वंय ही वापस आ गए हैं।'' बकवनमाहा ने युगांडा के एक इस्लामी समूह पर इस हमले का आरोप लगाया है।