बिहार के मुख्यमंत्री का नया फरमान, कार्य में ढिलाई पर जबरन रिटायर किए जाएंगे 50 वर्ष के ऊपर के सरकारी कर्मचारी
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक सर्कुलर जारी करते हुए राज्य सरकार के अंतर्गत कार्य करने वाले कर्मचारियों एवं अधिकारियों को निर्देश दिया है, कि वे कर्मी जिनकी उम्र 50 से अधिक है और वह अपना कार्य सही ढंग से नहीं कर पा रहें हैं, तो राज्य सरकार उन्हें जबरन रिटायर करेगी। हर साल जून और दिसंबर में समिति की बैठक बुलाई जाएगी और इनकी बनाई लिस्ट पर समीक्षा करने के बाद कर्मचारियों व अधिकारियों की रिटायरमेंट पर फैसला लिया जाएगा।