फोटो: The Statesman
पायल लूटने के लिए चोरों ने काटे महिला के पैर, जयपुर में हुई वारदात
राजस्थान के जयपुर में अज्ञात चोर ने पायल लूटने के लिए 100 साल की वृद्ध महिला के पैर धारधार हथियार से काट दिए। घटना के बाद पुलिस को वारदात में इस्तेमाल हुआ हथियार मिल गया है। घटना के बाद पीड़िता अस्पताल में भर्ती है जहां गंभीर हालत में उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों का कहना है कि पैर कटने से महिला का खून काफी बह गया है, जिससे उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
Tags: Rajasthan, Jaipur, Jaipur Police, Crime
Courtesy: Zee News
फोटो: Live Hindustan
कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक भंवर लाल शर्मा का 77 साल की उम्र में निधन: राजस्थान
कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक भंवर लाल शर्मा का 77 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वो काफी लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। शर्मा को बेचैनी की समस्या के बाद अक्टूबर 8 को एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। भंवर लाल शर्मा का अंतिम संस्कार अक्टूबर 10 की दोपहर सरदारशहर में किया जाएगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, सरदारशहर से कांग्रेस विधायक भंवरलाल शर्मा के… read-more
Tags: Rajasthan, Senior Congress Leader, bhanwar lal sharma, passes away
Courtesy: News 24 Online
फोटो: Social News XYZ
गौतम अडानी राजस्थान में करेंगे 65 हजार करोड़ रुपये का निवेश
राजस्थान में आयोजित हो रहे Invest Rajasthan 2022 Summit उद्योगपति गौतम अडानी ने हिस्सा लिया। राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के नेतृत्व में ये आयोजन हो रहा है। इस दौरान अडानी ने कहा कि वो राज्य में 65,000 करोड़ रुपये के नए निवेश करेंगे। अडानी समूह बिजली क्षेत्र का पहला बड़ा निवेशक है। इस दौरान अडानी ने सीएम अशोक गहलोत द्वारा चलाई गई योजनाओं की भी सराहना की।
Tags: Gautam Adani, Rajasthan, Rajasthan Government
Courtesy: AajTak News
फ़ोटो: Zeenews.in
"राजनीति गुणा भाग का खेल है,जो दिखता है वो होता नहीं है" - अशोक गहलोत
"इन्वेस्ट राजस्थान" को लेकर बुलाए गए एक संवाददाता सम्मेलन में बोलते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि, राजनीति 'गुणा-भाग' का खेल है, जिसमें जहां जो दिखता है वो होता नहीं है और जो होता है वो दिखता नहीं है। इस दौरान उन्होंने मीडिया को भी लेकर बयान दिया और कहा कि कई बार बिना किसी उद्देश्य की खबर चलाकर मीडिया अपनी विश्वसनीयता काम करती है।
Tags: CM Ashok Gehlot, Rajasthan, politics, Congress Party
Courtesy: Live hindustan
फोटो: India.com
लंपी वायरस की अब राजस्थान में होगी जांच, तीन दिन में आएगी रिपोर्ट
गोवंश में फैलने वाली बीमारी लंपी वायरस की रिपोर्ट अब तीन दिन में आ सकेगी। दरअसल सैंपल की जांच के लिए राज्य की पहली आरटीपीसीआर मशीन जयपुर पहुंच गई है। इस मशीन को राज्य पशु निवारण केंद्र की लैब में स्थापित किया गया है। ये मशीन सिर्फ लंपी वायरस की ही नहीं बल्कि कई वायरस जनित रोगों की पहचान करने में सक्षम है। ये मशीन फ्लोरेक्सन बेस्ड डिटेक्शन सिस्टम पर आधारित तकनीक पर काम करती है।
Tags: Lumpy Skin Disease, Lumpy Skin Virus, Rajasthan, RTPCR Report
Courtesy: News 18
फ़ोटो: Ndtv.com
राजस्थान: पार्टी विधायकों को कांग्रेस आलाकमान की चेतावनी - आंतरिक मामलों में ना दे दखल
कांग्रेस पार्टी के आलाकमान ने राजस्थान में पार्टी विधायकों को कड़ी चेतावनी दी है। पार्टी ने विधायकों को निर्देश दिए है कि पार्टी में अन्य नेताओं के खिलाफ बयान और पार्टी के आंतरिक मामलों में वे टिप्पणी नहीं करेंगे और अगर वे निर्देश का उल्लंघन करते है तो उनके खिलाफ कड़ी अनुशासनत्मक कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि राजस्थान में अशोक गहलोत के समर्थन और सचिन पायलट के विरोध में कई विधायकों ने पार्टी आलाकमान से बगावत कर दी थी।
Tags: Congress Party, Rajasthan, congress high command, MLAs
Courtesy: Live hindustan
फोटो: Zoom News
राजस्थान सीएम पद का फैसला करेंगी सोनिया गांधी, मुलाकात के बाद बोले अशोक गहलोत
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सितंबर 29 को सोनिया गांधी से मुलाकात की है। मुलाकात के बाद अशोक गहलोत ने बताया कि वो राजस्थान में मुख्यमंत्री पद पर रहेंगे या नहीं इसका फैसला अब सोनिया गांधी लेंगी। उन्होंने कहा कि राजस्थान में हाल में हुए घटना क्रम को लेकर मैंने सोनिया गांधी से माफी मांगी है। अब खुद सोनिया गांधी ही तय करेंगी मैं मुख्यमंत्री पद पर रहूं या नहीं।
Tags: Rajasthan, Rajasthan Government, ASHOK GEHLOT, Sonia Gandhi
Courtesy: NDTV News
फोटो: India Today
अशोक गहलोत नहीं लडेंगे कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव, सोनिया के मांगी माफी
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अब कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस से पूर्ण रूप से बाहर हो गए है। इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि राजस्थान में हाल के दिनों में जो हुआ उसके लिए मैंने सोनिया गांधी से माफी मांगी है। उन्होंने ये भी साफ किया कि राज्य में जो हुआ उसमें वो शामिल नहीं थे मगर नैतिकता के आधार पर उन्होंने माफी मांगी है। बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में अशोक गहलोत सबसे आगे थे।
Tags: CM Ashok Gehlot, ASHOK GEHLOT, Rajasthan, Sonia Gandhi
Courtesy: NDTV News
फोटो: The Times of India
कनाडा ने जारी कि भारत के इन राज्यों में ना जाने की एडवाइजरी, आतंकी हमले की जताई आशंका
कनाडा ने अपने नागरिकों को गुजरात, पंजाब और राजस्थान जैसे सीमांत राज्यों में जाने से बचने की चेतावनी दी है। कनाडा ने मुख्य रूप से पाकिस्तान के साथ सीमा साझा करने वाले राज्यों में जाने से बचने की ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। ट्रैवल एडवाइजरी में कहा गया कि अप्रत्याशित सुरक्षा स्थिति और बारूदी सुरंगों और गैर-विस्फोटित आयुधों की उपस्थिति के कारण उन राज्यों में ना जाया जाए।
Tags: Canada, Travel Advisory, Rajasthan, Punjab, Gujarat,
Courtesy: Zee News
फोटो: ABP live
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दी राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4% की वृद्धि को मंजूरी
राजस्थान सरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों की तर्ज पर राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4% की वृद्धि को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि अब जुलाई 1, 2022 से राज्य के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 38 फीसदी महंगाई भत्ता देय होगा। राजस्थान सरकार का यह कदम केंद्र द्वारा सितंबर 28 को डीए बढ़ाने के बाद आया है। बता दें कि, गहलोत के इस फैसले का लाभ लगभग आठ लाख कर्मचारी एवं 4.40… read-more
Tags: Rajasthan, da allowance, Hike, ashok gehlot government
Courtesy: Navbharat Times