भीषण गर्मी से मिलेगी कुछ दिनों की राहत, मौसम विभाग ने दी जानकारी
मौसम विभाग ने अनुमान जताया कि आने वाले दिनों में दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ जैसे राज्यों से हल्की राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन जगहों पर बारिश और धूल भरी आंधी चलने की आशंका व्यक्त की है। मौसम में हल्के बदलाव के कारण लोगों को लू से राहत मिलेगी। इस दौरान 30-40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में 122 वर्षों में सबसे अधिक गर्मी पड़ी है।