चेन्नई में वैक्सीन ऑटो के जरिए लोगों को टीककरण के लिए किया जा रहा है प्रोत्साहित
टीकाकरण अभियान को तेजी देने और इसके प्रति जागरूकता फैलाने के लिए वैक्सीन ऑटो का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस ऑटो को नीले रंग से रंगा गया है, और चारों ओर सिरिंज और टीकाकरण के लिए कलाकृतियां बनाई गई हैं। फिलहाल इसे शहर के 15 जोनों में लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए लगाया गया है। ये उन जगहों पर भी जा सकेगा जहां मीडिया के जरिए जानकारी नहीं पहुंच पाती। लोग भी इसे सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रहे हैं।