डिलीवरी बॉय की मेहनत देखकर हैदराबाद के रॉबिन ने दी बाइक
हैदराबाद के रॉबिन ने जोमैटो पर चाय आर्डर की थी। जिसको डिलिवर करने मोहम्मद अकील नाम का एक लड़का आया। वो पूरी तरह बारिश में भीगा हुआ था, उससे बात की तो मालूम हुआ कि अकील इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी कर रहा है। उसकी मेहनत देखकर रॉबिन ने उसकी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। जिसके बाद वो पोस्ट खूब वायरल हो गई। अकील की मदद के लिए लोगों ने पैसे डोनेट किये। जिससे अकील को एक बाइक मिल सकी।