दिल्ली-NCR में कम हुई ठंड, उत्तराखंड में हो सकती है बर्फ़बारी
उत्तर भारत समेत दिल्ली में कड़ाके की ठंड के बाद अब लोगों को राहत मिलने लगी है। हालांकि मौसम विभाग ने दिल्ली के अलावा देश के कई हिस्सों में बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार आने वाले 24 घंटों में सुबह के समय हल्का कोहरा छा सकता है। इसके अलावा आंशिक रूप से बादल छाए रहने की भी उम्मीद है। मौसम विभाग ने बताया कि फरवरी 10 को दिल्ली में सुबह हल्का कोहरा छा सकता है।