हरियाणा में जून 21 तक बढ़ाया गया लॉकडाउन
कोरोना के कम होते मामलों के बीच हरियाणा सरकार ने लॉकडाउन को जून 21 तक बढ़ा दिया है। इस दौरान कुछ छूट भी दी गई है, सभी दुकानें सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक खुल सकेंगी। शादी की पार्टी में अधिकतम 50 लोगों के शामिल होने की अनुमति दी गयी है। बड़े धार्मिक स्थलों में एक समय में 21 लोग शामिल हो सकते हैं। निजी दफ्तरों में 50 प्रतिशत तक स्टाफ एक समय में काम कर सकता है।