इसरो 2023 में गगनयान कार्यक्रम के तहत 2 मिशन लॉन्च करेगा: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय अंतरिक्ष और अनुसंधान संगठन (इसरो) इस साल के अंत में 'गगनयान' कार्यक्रम के तहत दो प्रारंभिक मिशन लॉन्च करेगा। इस लांच के बाद 2024 में देश का पहला मानव अंतरिक्ष-उड़ान मिशन होगा। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री ने कहा कि 2023 मिशन का दूसरा भाग एक महिला रोबोट "व्योममित्र" को अंतरिक्ष में ले जाएगा। जितेंद्र सिंह ने कहा, ''गगनयान मिशन आत्मनिर्भर भारत का सबसे अच्छा उदाहरण होगा।