इसरो ने पूरी की इस साल के पहले लॉन्च की तैयारी, फरवरी 14 को लॉन्च होगी सैटेलाइट
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) फरवरी 14 को वर्ष 2022 का अपना पहले सैटेलाइट लॉन्च करने जा रहा है। इस सैटेलाइट लॉन्च के लिए काउंटडाउन 25 घंटे 30 मिनट पहले शुरु होगा। ये सैटेलाइट हर तरह के मौसम में तस्वीरें भेजने में सक्षम है। इस सैटेलाइट को सूर्य की कक्षा में स्थापित किया जाएगा। इससे मिलने वाली तस्वीरों का उपयोग देश की सुरक्षा से लेकर कृषि के क्षेत्र में किया जाएगा।