जानिये क्या है घर में तुलसी का पौधा लगाने की सही दिशा
ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि घर के उत्तर- पूर्व कोने में लगा तुलसी का पौधा बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और उनकी कृपा हमेशा आपके ऊपर बनी रहती हैं। घर में सही दिशा में तुलसी का पौधा लगाने से परिवार के सदस्यों के बीच आपसी प्यार बढ़ता है और घर में हमेशा सुख और समृद्धि बनी रहती है। कभी भी घर की दक्षिणी दिशा में तुलसी का पौधा ना लगाएं। ऐसा करने से भाग्य दुर्भाग्य में बदल सकता है।