जल्द बदला जा सकता है यमुना एक्सप्रेस- वे का नाम
उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार यमुना एक्सप्रेस वे का नाम बदल सकती है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब नवंबर 25 को जेवर एयरपोर्ट का भूमि पूजन करने आएंगे, तब वो यमुना एक्सप्रेस वे का नाम बदलकर अटल बिहारी वाजपेयी एक्सप्रेस वे करने की घोषणा कर सकते हैं। यमुना एक्सप्रेस- वे के नाम बदलने को उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण समाज के वोटों से जोड़कर देखा जा रहा है।