Yamuna Expressway

फोटो: Zee Buisness

जल्द बदला जा सकता है यमुना एक्सप्रेस- वे का नाम

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार यमुना एक्सप्रेस वे का नाम बदल सकती है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब नवंबर 25 को जेवर एयरपोर्ट का भूमि पूजन करने आएंगे, तब वो यमुना एक्सप्रेस वे का नाम बदलकर अटल बिहारी वाजपेयी एक्सप्रेस वे करने की घोषणा कर सकते हैं। यमुना एक्सप्रेस- वे के नाम बदलने को उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण समाज के वोटों से जोड़कर देखा जा रहा है।

मंगल, 23 नवंबर 2021 - 12:30 PM / by अजहर फारूक

Tags: Yamuna Expressway, Atal Bihari Vajpayee, Yogi Adityanath, PM Modi

Courtesy: Aajtak News

yamuna express way

फोटो: Patrika

यमुना एक्सप्रेसवे पर यात्रा करना हुआ महंगा, अथॉरिटी ने बढ़ाए टोल के रेट

यमुना एक्सप्रेस वे पर सफर करना महंगा हो गया है। यमुना एक्सप्रेस वे अथॉरिटी ने टोल रेटों में बढ़ोतरी की है। इससे आम जनता को राहत दी गई है। अथॉरिटी ने व्यवसायिक वाहनों जैसे बस, ट्रक, एलसीबी व एमएवी, एससीएम वाहनों के लिए टोल रेट बढ़ाए है। इन वाहनों पर पांच रुपये टोल बढ़ा है। इसके तहत यमुना एक्सप्रेस वे पर कुल 15 रुपये अतिरिक्त टोल चुकाना होगा। कार, जीप, वैन, दोपहिया और तिपहिया वाहनों के रेट में बढ़ोतरी नहीं हुई है।

सोम, 27 सितंबर 2021 - 02:00 PM / by रितिका

Tags: Toll Plaza, Yamuna Expressway, toll tax, business

Courtesy: ABP News

Bullet train will start delhi to varanasi

फोटो: The Guardian

बुलेट ट्रेन की ओर बढ़ा एक और कदम, वाराणसी से दिल्ली तक होगा सफर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट यानी बुलेट ट्रेन की ओर एक कदम और बढ़ा है। दिल्ली से वाराणसी तक बुलेट ट्रेन की फाइनल विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट सितंबर तक तैयार कर ली जाएगी। यमुना एक्सप्रेसवे पर बनने वाले जेवर एयरपोर्ट को बुलेट ट्रेन से लिंक करने की रूपरेखा तैयार की जा रही है। दिल्ली से वाराणसी के बीच 865 किलोमीटर के सफर में कुल 12 स्टेशन हो सकते हैं, जिसकी शुरुआत दिल्ली से होगी।

मंगल, 10 अगस्त 2021 - 10:00 AM / by अजहर फारूक

Tags: bullet train, Varanasi, New Delhi, Yamuna Expressway

Courtesy: Aaj Tak News

Yamuna Expressway

फोटो: Indian Express

तय से कम समय में सफर करने पर यमुना एक्सप्रेस-वे पर कटेगा चालान

यमुना प्राधिकरण एक्सप्रेस-वे के दोनों छोर पर टाइम बूथ लगायेगा, जिससे एक्सप्रेस-वे पर वाहन के चढ़ने और दूसरे छोर पर पहुंचने के समय का पता चलेगा। अगर वाहन तय समय से पहले दूसरे छोर पर पहुंचता है तो ऑनलाइन माध्यम से वाहन का चालान काटा जायेगा। कार व अन्य हल्के वाहनों के लिये यह सीमा 99 मिनट तथा भारी वाहनों के लिये समय सीमा 124 मिनट रखी गयी है। आगरा और ग्रेटर नोएडा ज़ीरो प्वॉइंट की दूरी 165 किलोमीटर की है।

read-more

सोम, 05 जुलाई 2021 - 01:20 PM / by देवजीत सिंह

Tags: Yamuna Expressway, Greater Noida, Agra, Road transport and highways, Expressways, Road Accidents

Courtesy: The Mint

Yamuna Express Way

फोटो: zeenews

यमुना एक्सप्रेसवे पर बदमाशों ने की बस में लूटपाट

मथुरा जिले में बदमाशों ने अप्रैल 05 की रात यमुना एक्सप्रेसवे पर बस को हाईजैक करके लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 89 - 90 पर नोएडा से आगरा की ओर से होती हुई हमीरपुर जा रही डबल डेकर बस में लगभग आधा दर्जन बदमाश सवारी बनकर चढ़े और हथियारों के दम पर बस को हाईजैक करके सवारियों से लाखों रुपये की नकदी और जेवरात लूटकर फरार हो गए। पुलिस को सूचना मिलते ही वारदात की जाँच शुरू कर दी गयी है।

मंगल, 06 अप्रैल 2021 - 02:11 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Uttar Pradesh, Mathura, Hamirpur, Yamuna Expressway, Highway, Bus, Loot

Courtesy: Aajtak News