कौशांबी में गंगा डॉल्फिन को पकड़ने और उसका सेवन करने के आरोप में 5 मछुआरों पर दर्ज हुआ मामला: उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में यमुना नदी में डॉल्फिन को कथित तौर पर मारने और उसका सेवन करने के आरोप में पांच मछुआरों पर मामला दर्ज किया गया है। इनमें से एक मछुआरे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चायल वन रेंजर रवींद्र कुमार ने कहा, घटना 22 जुलाई को पिपरी थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव के तट पर हुई, जहां एक गंगा डॉल्फिन जाल में फंस गई और पांच मछुआरों ने उसे मार डाला और खा लिया।