खतरो के खिलाड़ी 11 के विजेता बने अर्जुन बिजलानी
खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 के नए विनर का नाम सामने आ गया है। इस सीजन को अर्जुन बिजलानी ने जीत लिया है। अर्जुन की जीत की जानकारी फिल्म क्रिटिक सलिल कुमार ने अपने ट्वीटर अकाउंट से दी है। अर्जुन ने फाइनल मुकाबले में अर्जुन ने दिव्यांका त्रिपाठी, श्वेता तिवारी, राहुल वैद्य, वरुण सूद और विशाल आदित्य सिंह जैसे जीत के मजबूत दावेदारों को हराते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। शो का ये सीजन केपटाउन में शूट हुआ है।