'खतरों के खिलाडी 11' के नए प्रोमो को देखकर उड़ जाएंगे आपके होश
हाल ही में निर्माताओं ने कलर्स के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर खतरों के खिलाड़ी 11 का नया प्रोमो साझा किया है। प्रोमो में अर्जुन बिजलानी बिजली से जुड़ा एक खतरनाक स्टंट करते नज़र आ रहे हैं। इस बार दर्शक 'खतरों के खिलाड़ी 11' में अर्जुन बिजलानी के साथ साथ विशाल आदित्य सिंह, श्वेता तिवारी, निक्की तंबोली, दिव्यांका त्रिपाठी, वरुण सूद, आस्था गिल, सना मकबूल खान, अभिनव शुक्ला, राहुल वैद्य और अनुष्का सेन को खतरनाक स्टंट्स करते देख पाएंगे।