UP में आज से खुलेंगे कक्षा 9 से 12 तक के स्कूल
उत्तर प्रदेश में आज से कक्षा 9वीं से 12वीं तक के स्कूल खोले जाएंगे। राज्य में स्कूलों को सप्ताह में 5 दिन खोला जायेगा और शनिवार व रविवार बंद रहेंगे। राज्य सरकार ने 60 अधिकारियों की एक टीम बनायी है, जो प्रदेश में कोविड से सम्बन्धित व्यवस्थाओ ओर इंतजामों का जायजा लेगी। जैसे- दो शिफ्ट में स्कूल, सुबह 8-12 व 12:30-4:30, स्कूल की छुट्टी अलग अलग समय पर होगी, स्कूल में सैंटाइजर, ऑक्सीमीटर, थर्मल स्कैनिंग जैसे उपकरणों की व्यवस्था करनी होगी।