मुंबई में भारतीय रेलवे ने लॉन्च किया देश का पहला पॉड होटल
इंडियन रेलवे ने पहली बार मुंबई के सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर पॉड होटल को लॉन्च किया है। यहां यात्री 12 से 24 घंटे तक ठहर सकते हैं। इसका किराया 999 से 1999 रुपए तक होगा। वहीं प्राइवेट पॉड का किराया 1249 रुपए से लेकर 2499 रुपए तक होगा। फिलहाल 48 पॉड रूम तैयार किए गए है। महिलाओं और दिव्यांग के लिए अलग से पॉड हैं। रेल मंत्रालय ने पॉड लॉन्च किए जाने की जानकारी ट्वीट के जरिए दी है।