राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन ने शुरू की घाट की सफाई, दिल्ली के 7 घाटों पर चला अभियान
राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन और कुछ एनजीओ ने मिलकर दिल्ली में यमुना नदी को साफ करने के लिए स्वच्छ यमुना अभियान शुरू किया है। मई 28 की शाम चलाए गए इस अभियान में दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारी, दिल्ली नगर निगम के अधिकारी व स्कूल कॉलेज के विद्यार्थी भी शामिल हुए। यह अभियान दिल्ली में यमुना के 7 घाटों पर चलाया गया, जिसमें कालिंदी कुंज, छठ घाट, निगमबोध घाट और सिग्नेचर ब्रिज समेत सात अन्य घाट शामिल है।