
The economic times
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रूस के लिए रवाना- एससीओ बैठक में लेंगे हिस्सा
शंघाई कॉरपोरेशन ऑर्गनाइजेशन की बैठक रूस में होने वाली है, जिसमें रूस,भारत,चीन,पाकिस्तान,उज्बेकिस्तान,तजाकिस्तान जैसे देश शामिल हैं। रूस में होने वाले इस सम्मेलन में चीन के रक्षामंत्री भी शामिल होंगे। रक्षा मंत्री ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर जानकारी दी और लिखा- 'मास्को के लिए जा रहा हूं। मैं द्वितीय विश्व युद्ध में जीत की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ), सामूहिक सुरक्षा संधि संगठन (सीएसटीओ) और सीआईएस सदस्यों के रक्षा मंत्रियों की संयुक्त बैठक में इस यात्रा के दौरान हिस्सा लूंगा।'