साइबर सुरक्षा में चीन को पछाड़ दसवें स्थान पर पहुंचा भारत
इंटरनेशनल टेलिकम्युनिकेशन यूनियन (ITC) की तरफ से जारी ग्लोबल साइबर सिक्योरिटी इंडेक्स (GCI) 2020 के मुताबिक साइबर सुरक्षा के लिहाज से सबसे सुरक्षित देशों की सूची में भारत दसवें स्थान पर आ गया है। इस के साथ इस मामले में भारत ने चीन को भी पीछे छोड़ दिया, इस सूची में चीन 33वें पायदान पर है। संयुक्त राष्ट्र में परमानेंट भारतीय मिशन के ट्विटर अकाउंट की ओर से इस बात की जानकारी दी गई।