साउथ की जानी मानी सिंगर संगीता साजिथ का 46 के उम्र में निधन
भारतीय साउथ फिल्म इंडस्ट्री को एक और बड़ा झटका लगा है जिससे पूरे सिनेमा में शोक की लहर दौड़ गई हैं। साउथ की जानी-मानी प्लेबैक सिंगर संगीता साजिथ का निधन हो गया जिससे संगीत जगत को गहरा सदमा लगा है। वहीं महज 46 साल की उम्र में संगीता साजिथ ने दुनिया को अलविदा कह दिया। संगीता साजिथ काफी समय से किडनी संबंधी बीमारियों से पीड़ित थी।