सेवामुक्त हुआ पश्चिमी बेड़े का पुराना युद्धपोत
भारतीय नौसेना में 34 वर्षों तक सेवाएं देने के बाद सबसे पुराना आईएनएस गोमती मई 28 को सेवामुक्त हो गया है। इसे अप्रैल 16, 1988 को नौसेना में शामिल किया गया था। ये काफी ताकतवर जंगी जहाज है। इसे मुंबई के मझगांव नेवल डॉकयार्ड में सूर्यास्त के समय डिकमीश किया गया है। इसने कऑपरेशन कैक्टस, ऑपरेशन पराक्रम, ऑपरेशन इंद्रधनुष समेत कई द्विपक्षीय और बहुराष्ट्रीय नौसैनिक अभ्यासों में हिस्सा लिया था।